PM Kisan Samman Nidhi yojana 20th kist: देश में मौजूदा समय में कई सारी योजनाएं चल रही हैं। अगर आप भी किसी सरकारी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जैसे, किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है।
{"_id":"6822c89df2bc7e0808062a7f","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-20th-kist-know-complete-ekyc-process-how-to-check-status-last-date-2025-05-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: अगर नहीं करवाया ये एक काम तो अटक सकती है 20वीं किस्त, चेक करें आपने करवाया या नहीं","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: अगर नहीं करवाया ये एक काम तो अटक सकती है 20वीं किस्त, चेक करें आपने करवाया या नहीं
Tue, 13 May 2025 09:51 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 13 May 2025 09:51 AM IST
सार
PM Kisan Nidhi: पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब 20वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन अगर आप किसी कारण भी ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
किसान ई-केवाईसी कैसे करवा सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
किसान ई-केवाईसी कैसे करवा सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
ये है वो काम:-
- अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो जान लें कि आपको ई-केवाईसी करवाना सबसे ज्यादा जरूरी है। अगर आप इस काम को नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। विभाग द्वारा पहले ही ये साफ किया जा चुका है कि किसानों को किस्त का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है।
किसान ई-केवाईसी कैसे करवा सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे करवाएं ई-केवाईसी?
पहला तरीका
- अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो इसे जल्द से जल्द करवा लें, वरना आप आगे जारी होने वाली किस्त से वंचित रह सकते हैं। इसलिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर में जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं। यहां पर बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान ई-केवाईसी कैसे करवा सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरा तरीका
- अगर आप सीएससी सेंटर नहीं जाना चाहते हैं तो आप खुद भी ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है या आप आधिकारिक किसान एप पर भी जा सकते हैं। यहां से आप ओटीपी आधारित ई-केवाईसी कर सकते हैं।
विज्ञापन
किसान ई-केवाईसी कैसे करवा सकते हैं?
- फोटो : Freepik
ये काम भी करवा लें:-
- ई-केवाईसी के अलावा भी कुछ काम हैं जो जरूरी हैं। इसमें पहला काम है भू-सत्यापन का। आपको इस काम को भी करवाना होता है
- भू-सत्यापन के अलावा आपको आधार लिंकिंग का काम भी करवाना जरूरी है जिसमें आपको अपने बैंक खाते से अपने आधार कार्ड को लिंक करवाना होता है। इसके लिए आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाना होता है।