फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: आज से 21 दिन बाद जारी होगी 19वीं किस्त, जानें आपके खाते में आएंगे कितने पैसे

Mon, 03 Feb 2025 10:29 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 03 Feb 2025 10:29 AM IST
सार

पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को अब तक 18 किस्त मिल चुकी हैं और अब बारी 19वीं किस्त की है जिसका इंतजार जल्द खत्म होने वाला है।

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th kist release date is 24 February 2025
19वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Kist Release Date: भारत सरकार की जितनी भी योजनाएं हैं उनमें से कई योजनाएं ऐसी भी हैं जिनमें कई तरह की आर्थिक मदद दी जाती है। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसे केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को लाभ दिया जाता है और उन्हें साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं।



अब तक कुल 18 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब अगली बारी 19वीं किस्त की है जिसका इंतजार योजना से जुड़े किसानों को है। ऐसे में अगर आप भी इस बार 19वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आज से 21 दिन बाद आपके बैंक खाते में 19वीं किस्त आ जाएगी। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th kist release date is 24 February 2025
19वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : Adobe Stock

जारी हो चुकी हैं 18 किस्त

  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि अब तक कुल 18 किस्त जारी हो चुकी हैं। बीती 5 अक्तूबर को ये किस्त जारी की गई थी जिसका लाभ करोड़ों किसानों को दिया गया। किस्त के पैसे को डीबीटी के माध्यम से पात्र किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th kist release date is 24 February 2025
19वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : Adobe Stock

19वीं किस्त का खत्म होगा इंतजार

  • पीएम किसान योजना से जो भी किसान जुड़े हैं उन्हें 19वीं किस्त का इतंजार है और ये इंतजार 24 फरवरी को खत्म हो जाएगा। सरकार 19वीं किस्त 24 फरवरी को जारी करेगी और इस दिन लाभार्थियों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये भेजे जाएंगे। इसकी घोषणा कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते दिनों की।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th kist release date is 24 February 2025
19वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : X @BJP4India
  • शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के भागलपुर जाएंगे। जहां से वे 19वीं किस्त जारी करेंगे और ये कार्यक्रम संभावित तय है। इस दौरान पीएम मोदी लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे। इससे पहले भी पीएम द्वारा किस्त के पैसे जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th kist release date is 24 February 2025
19वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : Freepik

ये काम जरूर करवा लें:-

  • अगर आप भी किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको ई-केवाईसी करवानी होती है। जो किसान इस काम को नहीं करवाते हैं उनकी किस्त अटक सकती है
  • अगर आपको किस्त का लाभ लेना तो आपको भू-सत्यापन का काम भी करवाना होता है
  • इन दोनों कामों के अलावा आपको आधार लिंकिंग का काम भी करवाना होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed