PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment Update: 17 अक्तूबर, 2022 को नई दिल्ली में किसान सम्मान सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में 12वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया था। इस दौरान कार्यक्रम में मनसुख मंडाविया, नरेंद्र सिंह तोमार, शोधकर्ताओं, नीति निर्माताओं और अन्य हितधारक भी मौजूद रहे। 12वीं किस्त को ट्रांसफर हुए कई दिन बीत चुके हैं। उसके बाद भी कई किसान ऐसे हैं, जिनके खाते में अभी भी 12वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। ऐसे मे खाते में किस्त के पैसे न आने के कारण ये किसान काफी परेशान हैं। इसको लेकर वो शिकायतें कर रहे हैं। अगर आपके खाते में भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आने वाली 12वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। इस स्थिति में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसी सिलसिले में आज हम आपके साथ पीएम किसान सम्मान निधि योजना के उन नंबरों को साझा कर रहें हैं, जहां कॉल करके आप अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।
PM Kisan Yojana: अगर अभी भी खाते में नहीं आए हैं 12वीं किस्त के पैसे, तो तुरंत करें ये काम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 30 Oct 2022 09:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन