फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan: किसानों के खाते में आने वाले हैं इतने पैसे, फटाफट निपटा लें ये एक काम

Fri, 04 Mar 2022 03:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 04 Mar 2022 03:26 PM IST
विज्ञापन
pm kisan samman nidhi yojana 11th installment is credit soon in the bank account of farmers get e KYC done soon
किसानों को मिलने वाली है 11वीं किस्त - फोटो : istock

भारत एक कृषि प्रधान देश है, और आज भी यहां एक काफी बड़ी आबादी खेती पर निर्भर है। जब देश का किसान दिन-रात अपने खेतों में मेहनत करके फसल उगाता है, तभी लोगों की थाली तक खाना पहुंच पाता है। लेकिन किसानों के लिए ये सब इतना आसान नहीं होता है, क्योंकि बारिश, सूखा पड़ने जैसी दिक्कतों के अलावा आर्थिक दिक्कतों से भी किसान काफी जूझता है। इन्हीं समस्याओं को दूर करने और किसानों की आर्थिक तौर पर मदद करने के लिए हमारे देश में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है, जिसका उद्देश्य देश के सभी छोटे और सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत हर साल किसानों को 6 हजार रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं। वहीं, इस बार की किस्त मार्च महीने के आखिर में या अप्रैल महीने के पहले सप्ताह में किसानों के बैंक खाते में आ सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने कुछ काम निपटा लें, ताकि आपके पैसे समय पर आपके खाते में आ सके। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

pm kisan samman nidhi yojana 11th installment is credit soon in the bank account of farmers get e KYC done soon
किसानों को मिलने वाली है 11वीं किस्त - फोटो : istock

ई-केवाईसी करवाना जरूरी है

  • अगर आप चाहते हैं कि आपको पीएम किसान योजना का लाभ मिले, तो पीएम किसान वेबसाइट के मुताबिक लाभार्थियों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। आप ऑनलाइन या फिर अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर भी ये ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
pm kisan samman nidhi yojana 11th installment is credit soon in the bank account of farmers get e KYC done soon
किसानों को मिलने वाली है 11वीं किस्त - फोटो : istock

ऑनलाइन ई-केवाईसी करवाने का तरीका:-

स्टेप 1

  • ई-केवाईसी करवाने के लिए सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, और यहां पर ई-केवाईसी के विकल्प पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
pm kisan samman nidhi yojana 11th installment is credit soon in the bank account of farmers get e KYC done soon
किसानों को मिलने वाली है 11वीं किस्त - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर अपना आधार कार्ड नंबर, कैप्चा कोड भरना है, और सर्च पर क्लिक करना है। फिर आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें, और मोबाइल पर आए ओटीपी को भरकर अपडेट कर दें।
विज्ञापन
pm kisan samman nidhi yojana 11th installment is credit soon in the bank account of farmers get e KYC done soon
किसानों को मिलने वाली है 11वीं किस्त - फोटो : istock

आधार की जानकारी भरनी भी जरूरी:-

स्टेप 1

  • पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए पोर्टल पर लाभर्थियों को अपने आधार कार्ड की जानकारी भी दर्ज करानी है। इसके लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed