How To Withdrawal Your PF Money: अगर आप नौकरी करते हैं तो नियमों के तहत आपका पीएफ कटता होगा। इसमें कर्मचारी की सलैरी से हर महीना एक निश्चित अमाउंट काटकर उसके पीएफ के खाते में जमा किया जाता है। साथ ही इतना ही पैसा कंपनी भी कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा करती है और सरकार इस कुल पैसे पर सालाना ब्याज भी देती है।
{"_id":"67d53c4dc42fee8534002659","slug":"epfo-is-it-right-or-wrong-to-withdraw-pf-money-before-retirement-pf-ke-pasie-kaise-nikale-2025-03-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानना जरूरी: नौकरी के बीच में पीएफ का पैसा निकालना फायदे का सौदा है या घाटे का? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जानना जरूरी: नौकरी के बीच में पीएफ का पैसा निकालना फायदे का सौदा है या घाटे का? यहां जानें
Sat, 15 Mar 2025 04:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 15 Mar 2025 04:43 PM IST
सार
PF Withdrawal Rules: अगर आप भी अपनी नौकरी के बीच में पीएफ के पैसे निकालते हैं या निकालना चाहते हैं, तो पहले यहां जान लें कि ऐसा करना सही हो सकता है या गलत।
विज्ञापन
पीएफ के पैसे कैसे निकाल सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएफ के पैसे कैसे निकाल सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
क्या सही और क्या गलत?
- अगर आप नौकरी के बीच में पीएफ का पैसा कुछ-कुछ महीनों में या कुछ-कुछ समय बाद निकाल लेते हैं, तो नियमों के तहत तो ऐसा करना सही नहीं माना जाता। दरअसल, पीएफ खाते में जमा पैसे पर सालाना ब्याज मिलता है और इस पैसे को रिटायरमेंट की पेंशन के तौर पर भी देखा जाता है। ऐसे में नौकरी के बीच में इस पैसे को निकालने से न सही से ब्याज मिल पाता है और न भविष्य के लिए ये पैसे बच पाते हैं।
पीएफ के पैसे कैसे निकाल सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
- दूसरी तरफ अगर आप नौकरी के बीच में पीएफ के पैसे निकाल रहे हैं तो ये सब निर्भर करता है कि आपको जरूरत कैसी है। मान लीजिए कि अगर आपको इलाज के लिए, शादी के लिए या किसी अन्य ही बेहद जरूरी काम के लिए पैसे चाहिए, तो किसी से ब्याज पर पैसे लेने या लोन लेने से तो अच्छा यही माना जाता है कि अपने पीएफ के पैसे का इस्तेमाल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएफ के पैसे कैसे निकाल सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
नौकरी के बीच में ऐसे निकल सकते हैं पीएफ का पैसा:-
स्टेप 1
- नौकरी के बीच में पैसों की जरूरत है और आप पीएफ खाते से पैसे निकालना चाहते हैं तो पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाएं
- फिर यहां पर यूएएन नंबर, पासवर्ड और ओटीपी के जरिए लॉगिन कर लें
- 'ऑनलाइन सर्विसेज' वाले सेक्शन में जाना है और यहां पर 'क्लेम' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
पीएफ के पैसे कैसे निकाल सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- अब अपना बैंक अकाउंट नंबर भरें और उसे वेरिफाई करवा लें जिसके बाद आपको एडवांस क्लेम चुनना है
- फिर पीएफ निकालने का कारण चुनें (यहां अगर आप बीमारी का कारण चुनते हैं तो 3 दिन के भीतर आपके बैंक खाते में पैसे आ जाते हैं)
- इसके बाद जितने पैसे निकालने हों वो भरें और अपना पता दर्ज करके आधार पर आए हुए ओटीपी को भरकर सबमिट कर दें।