PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में कई ऐसी योजनाएं चल रही हैं, जिनका उद्धेश्य गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाना है। इन योजनाओं पर हर साल सरकार काफी पैसे खर्च करती है, जिसका सीधा फायदा काफी लोगों को पहुंचता है। इसी कड़ी में किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाती है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये तीन किस्तों में यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं, इस बार 14वीं किस्त जारी होगी। पर अगर आप चाहते हैं कि आपको इस किस्त का लाभ मिले, तो आपको दो काम करवाने जरूरी होंगे। वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं। आप अगली स्लाइड्स में इनके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6465a9e8749a7c37170df589","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-2023-ekyc-process-know-pm-kisan-14-kist-kab-aayegi-news-in-hindi-2023-05-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: 14वीं किस्त आने की तारीख बेहद पास, अगर नहीं किए ये दो काम तो अटक सकते हैं पैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: 14वीं किस्त आने की तारीख बेहद पास, अगर नहीं किए ये दो काम तो अटक सकते हैं पैसे
Thu, 18 May 2023 10:03 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 18 May 2023 10:03 AM IST
विज्ञापन
14वीं किस्त किन कारणों से अटक सकती है?
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14वीं किस्त किन कारणों से अटक सकती है?
- फोटो : istock
पहला काम
- दरअसल, बात अगर पहले काम की करें तो ये है ई-केवाईसी। पीएम किसान योजना से जुड़े प्रत्येक लाभार्थी के लिए ये करवाना जरूरी है। अगर आप योजना में नए जुड़े हैं या आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो तुरंत करवा लें।
14वीं किस्त किन कारणों से अटक सकती है?
- फोटो : istock
- आप बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी को अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर करवा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप चाहें तो घर बैठे खुद ही इस काम को भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना है और यहां से आप ओटीपी आधारित ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
14वीं किस्त किन कारणों से अटक सकती है?
- फोटो : istock
दूसरा काम
- वहीं, दूसरा काम ये है कि आपको भू-सत्यापन करवाना होगा। अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हुए हैं, तो आपको इस काम को करवाना होगा क्योंकि अगर ऐसा नहीं किया तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसके लिए आप संबंधित अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
14वीं किस्त किन कारणों से अटक सकती है?
- फोटो : Istock
14वीं किस्त कब आ रही है?
- योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को 27 फरवरी 2023 को 13वीं किस्त के पैसे मिले। ऐसे में अब सभी को 14वीं किस्त का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मई महीने के आखिर में ये किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।