Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
PM Kisan Samman Nidhi 14th Installment Date Know PM Kisan Not Eligible Farmers List
{"_id":"643cd2543c38bc45ab0c83f8","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-14th-installment-date-know-pm-kisan-not-eligible-farmers-list-2023-04-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: बड़ा अपडेट! इस दिन जारी हो सकती है 14वीं किस्त, इन किसानों को सरकार नहीं देगी लाभ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: बड़ा अपडेट! इस दिन जारी हो सकती है 14वीं किस्त, इन किसानों को सरकार नहीं देगी लाभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
PM Kisan Samman Nidhi 14th Installment Date: देश में आज भी कई गरीब किसान ऐसे हैं, जिन्हें खेती किसानी करते समय कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। इस कारण कई किसानों को मजबूरन कर्ज का सहारा लेना पड़ता है। वहीं अगर मौसम के खराब होने के कारण उपज ठीक ढंग से तैयार नहीं होती। इस स्थिति में किसानों के ऊपर कर्ज का बोझ काफी बढ़ जाता है।
किसानों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है। इस योजना के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। 6 हजार रुपये की यह आर्थिक सहायता तीन किस्तों के माध्यम से दी जाती है। हर किस्त को 4 महीनों के अंतराल पर जारी किया जाता है। हाल ही में कर्नाटक के बेलगावी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13वीं किस्त के पैसों को जारी किया था।
2 of 5
pm kisan new
- फोटो : istock
13वीं किस्त आने के बाद देश के करोड़ों किसान बेसब्री से योजना की 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो भारत सरकार मई या जून महीने में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त को जारी कर सकती है।
3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Istock
गौरतलब बात है सरकार ने किस्त के पैसों को जारी करने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। देश में कई किसान ऐसे हैं, जो गलत ढंग से योजना का लाभ उठा रहे हैं।
सरकार इन अपात्र किसानों के प्रति काफी सख्त है। इस कारण योजना में ई-केवाईसी करना अनिवार्य कर दिया गया है। अब तक जिन किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है उनको योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Istock
इसके अलावा योजना में भूलेखों का वेरिफिकेशन होना भी जरूरी है। वहीं जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय गलत जानकारी या गलत दस्तावेजों को प्रमाण के रूप में दिया था। उनको भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।