फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए यहां करें 10 हजार रुपये निवेश, कुछ सालों में मिल सकते हैं 41.79 लाख

Mon, 31 Mar 2025 08:28 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 31 Mar 2025 08:28 PM IST
सार

अगर आपका बच्चा छोटा है तो ऐसे में उसकी उच्च शिक्षा के लिए आपको अभी से पैसों की बचत करने की शुरुआत कर देनी चाहिए। हालांकि, बचत करना ही जरूरी नहीं है बल्कि उस बचत के पैसों को एक अच्छी जगह निवेश भी करना चाहिए ताकि उस पर अच्छा रिटर्न मिल सके।

विज्ञापन
Mutual Fund SIP Investment Tips For Child Higher Education
Mutual Fund SIP Investment Tips For Child Higher Education - फोटो : AdobeStock

आज के समय महंगाई की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है। इस कारण शिक्षा भी काफी महंगी हो चुकी है। बीटेक, एमबीए, एमबीबीएस जैसी पढ़ाई करने के लिए आपके पास लाखों का बजट होना जरूरी है। वहीं आने वाले समय में इन कोर्सेस की फीस और भी ज्यादा बढ़ेगी। अगर आपका बच्चा छोटा है तो ऐसे में उसकी उच्च शिक्षा के लिए आपको अभी से पैसों की बचत करने की शुरुआत कर देनी चाहिए। हालांकि, बचत करना ही जरूरी नहीं है बल्कि उस बचत के पैसों को एक अच्छी जगह निवेश भी करना चाहिए ताकि उस पर अच्छा रिटर्न मिल सके। इसी सिलसिले में आज हम आपको म्यूचुअल फंड स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करके आप कुछ सालों में लाखों का फंड जुटा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में जिसकी मदद से आप 10 हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में करीब 41.79 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। 

Mutual Fund SIP Investment Tips For Child Higher Education
Mutual Fund SIP Investment Tips For Child Higher Education - फोटो : AdobeStock

इसके लिए सबसे पहले आपको किसी एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनवानी है। एसआईपी बनवाने के लिए आप किसी विशेषज्ञ की मदद ले सकते हैं। इसके बाद आपको उस एसआईपी में हर महीने 10 हजार रुपये का निवेश करना है। 

Mutual Fund SIP Investment Tips For Child Higher Education
Mutual Fund SIP Investment Tips For Child Higher Education - फोटो : AdobeStock

10  हजार रुपये महीने निवेश करने का सिलसिला आपको पूरे 15 सालों तक जारी रखना है। इस दौरान आपको यह उम्मीद भी रखनी होगी कि आपके निवेश पर हर साल 10 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mutual Fund SIP Investment Tips For Child Higher Education
Mutual Fund SIP Investment Tips For Child Higher Education - फोटो : AdobeStock

अगर रिटर्न आपकी उम्मीदों के मुताबिक मिलता है तो आप 15 सालों के बाद करीब 41,79,242 रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकेंगे। इन पैसों की सहायता से आप भविष्य में अपने बच्चों की उच्च शिक्षा पूरी करा सकेंगे।  

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड पर इलाज करने से मना कर रहा है अस्पताल, तो तुरंत करें इस नंबर पर कॉल

विज्ञापन
Mutual Fund SIP Investment Tips For Child Higher Education
Mutual Fund SIP Investment Tips For Child Higher Education - फोटो : AdobeStock

डिस्क्लेमर: म्युचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन होता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्युचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed