फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: सावधान किसान! भूलकर न करें ये गलती, वरना खाली हो जाएगा बैंक खाता

Fri, 28 Mar 2025 10:28 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 28 Mar 2025 10:28 AM IST
सार

PM Kisan Nidhi Fraud: किसानों को पीएम किसान योजना के अंतर्गत आर्थिक लाभ मिलते हैं, लेकिन एक छोटी सी गलती के कारण आप ठगी का शिकार हो सकते हैं।

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th installment Common Mistakes to avoid payment issues Know details in Hindi
पीएम किसान योजना के किसानों के साथ हो सकती है धोखाधड़ी। - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Yojana Fraud Alert: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को केंद्र सरकार चलाती है। अगर आप भी एक पात्र किसान हैं तो आप इस योजना से जुड़कर आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं जिसमें आपको सालाना 6 हजार रुपये मिलते हैं। इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: इन किसानों को मिलने लगेंगे 6 की जगह 9 हजार रुपये सालाना, चेक करें क्या आप भी हैं लिस्ट में

अब तक 19 किस्त जारी होने के बाद अब बारी 20वीं किस्त की है, लेकिन उससे पहले किसान ये जरूर जान लें कि आपकी एक छोटी सी गलती या भूल के कारण आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। जालसाज किसानों को ठगने के लिए कई तरीके अपना रहे हैं, इसलिए आप यहां जान सकते हैं कि आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आप फ्रॉड से बच सकें। अगली स्लाइड्स में किसान इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th installment Common Mistakes to avoid payment issues Know details in Hindi
पीएम किसान योजना के किसानों के साथ हो सकती है धोखाधड़ी। - फोटो : Adobe Stock

इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो बच सकते हैं फ्रॉड से:-

फर्जी ई-केवाईसी करवाने वालों से बचकर

  • अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो ई-केवाईसी के नाम पर होने वाले फ्रॉड से बचकर रहें क्योंकि जालसाज किसानों को ठगने के लिए इसका सहारा ले रहे हैं। इसमें आपके पास कॉल आ सकता है जिसमें ऑनलाइन ई-केवाईसी करवाने के लिए कहा जाता है। साथ ही आपको डराया भी जा सकता है कि अगर आप अभी हमसे ई-केवाईसी नहीं करवाएंगे तो आपकी किस्त अटक सकती है और आपका आवेदन तक रद्द हो सकता है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th installment Common Mistakes to avoid payment issues Know details in Hindi
पीएम किसान योजना के किसानों के साथ हो सकती है धोखाधड़ी। - फोटो : Adobe Stock
  • ऐसे में आपको सबसे पहले तो डरना नहीं है और न ही ऐसी कॉल पर अपनी कोई भी गोपनीय जानकारी जैसे, बैंक खाते की डिटेल्स या योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर, ओटीपी जैसी चीजें शेयर नहीं करनी चाहिए। जान लें कि ई-केवाईसी करवाने के सिर्फ तीन तरीके हैं जो आधिकारिक रूप से विभाग द्वारा बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th installment Common Mistakes to avoid payment issues Know details in Hindi
पीएम किसान योजना के किसानों के साथ हो सकती है धोखाधड़ी। - फोटो : Adobe Stock

इन तरीकों से करवाएं ई-केवाईसी:-

  • इसमें पहला तरीका है आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं जहां पर बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी की जाती है
  • दूसरा तरीका है आप योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in से ओटीपी आधारित ई-केवाईसी खुद कर सकते हैं
  • तीसरा तरीका है पीएम किसान योजना का एप, जहां से आप अपने फेस के जरिए ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th installment Common Mistakes to avoid payment issues Know details in Hindi
पीएम किसान योजना के किसानों के साथ हो सकती है धोखाधड़ी। - फोटो : Adobe Stock

मोबाइल नंबर अपडेट करने के नाम पर भी हो सकती है ठगी

  • जालसाज किसानों को ठगने के लिए मोबाइल नंबर अपडेट करवाने की आड़ भी लेते हैं। इसमें आपको कहा जाता है कि मोबाइल नंबर तुरंत अपडेट करवाएं, वरना आपको योजना से जुड़े अपडेट या किस्त की जानकारी नहीं मिल पाएगी। पर आपको ऐसे किसी कॉल, ईमेल या मैसेज पर विश्वास नहीं करना है। आप खुद मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं इसके लिए किसान एप पर जाएं या फिर योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं और 'Update Mobile Number' पर क्लिक करके आप ये काम कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed