PM Kisan Samman Nidhi 17th Kist: जहां एक तरफ हर एक राज्य में कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं, तो वहीं केंद्र सरकार भी कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। इनमें कई तरह की योजनाएं शामिल हैं जिनमें से एक योजना किसानों के लिए भी है और इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती हैं। इसी क्रम में बीती 18 जून 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पात्र किसानों के बैंक खाते में 17वीं किस्त के पैसे हस्तांतरित किए, लेकिन कई किसान ऐसे भी रहे जिन्हें अब तक किस्त का लाभ नही मिला। किस्त न आने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं और क्या अभी भी अटकी हुई किस्त आ सकती है? तो चलिए जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"66827641f352ebe8280793e7","slug":"pm-kisan-nidhi-which-farmers-can-still-get-the-pending-17th-kist-2024-07-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: किन किसानों को अभी भी मिल सकती है अटकी हुई 17वीं किस्त? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: किन किसानों को अभी भी मिल सकती है अटकी हुई 17वीं किस्त? यहां जानें
Mon, 01 Jul 2024 03:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 01 Jul 2024 03:04 PM IST
विज्ञापन
क्या अभी भी मिल सकती है अटकी हुई 17वीं किस्त?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या अभी भी मिल सकती है अटकी हुई 17वीं किस्त?
- फोटो : istock
इन कारणों से अटक सकती है 17वीं किस्त:-
- अगर आपको भी किस्त के पैसे नहीं मिले हैं तो हो सकता है कि आपका भू-सत्यापन का काम अधूरा हो और आपने इसे करवाया न हो
- जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है वे भी किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
- बैंक खाता संख्या का गलत होना या आधार कार्ड का बैंक खाते से लिंक न होने पर भी आप किस्त से वंचित रह सकते हैं।
क्या अभी भी मिल सकती है अटकी हुई 17वीं किस्त?
- फोटो : istock
अटकी हुई किस्त क्या अभी भी मिल सकती है?
- इस बार 17वीं किस्त का लाभ पात्र 9.26 करोड़ किसानों को मिला जिसके लिए सरकार ने 20 हजार करोड़ रुपये खर्च किए। पर अगर आप भी इस योजना से जुड़े हैं और आपको अब तक ये लाभ नहीं मिला है तो ऐसे में आप उन अधूरे कामों को पूरा करवाकर किस्त का लाभ ले सकते हैं जिनके कारण आपकी किस्त अटकी है। जब आपके ये अधूरे काम पूरे हो जाते हैं तो राज्य सरकार आपका नाम क्लियर करके केंद्र सरकार को भेज सकती है जिसके बाद आपको अटकी हुई किस्त का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या अभी भी मिल सकती है अटकी हुई 17वीं किस्त?
- फोटो : istock
- जैसे- अगर आपकी किस्त ई-केवाईसी की वजह से अटकी है तो आप पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in के जरिए इस काम को करवा सकते हैं। यही नहीं आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
क्या अभी भी मिल सकती है अटकी हुई 17वीं किस्त?
- फोटो : istock
- वहीं, अगर आपकी किस्त भू-सत्यापन न करवाने की वजह से अटकी हुई है तो आप आपने नजदीकी कृषि कार्यालय में जाकर इस काम को करवा सकते हैं
- वहीं, बैंक खाते की संख्या भी आप ठीक करवा सकते हैं और अपने बैंक की ब्रांच में जाकर अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करवाकर अटकी हुई किस्त का लाभ ले सकते हैं।