PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में आज भी कई किसान आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई तरह की योजनाओं का संचालन कर रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी उन्हीं में एक है। इस स्कीम के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। 6 हजार रुपये की यह राशि किसानों के खाते में तीन किस्त के रूप में जारी की जाती है। हर किस्त के अंतर्गत किसानों को 2 हजार रुपये की राशि दी जाती है। ये किस्तें 4 महीनों के अंतराल पर जारी की जाती हैं। देशभर में करोड़ों किसान भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठा रहे हैं। वहीं देशभर में कई किसानों का सवाल रहता है कि क्या दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसान भी भारत सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा सकते हैं? आइए जानते हैं -
PM Kisan Yojana: क्या दूसरों के खेत में कृषि करने वाले किसान भी उठा सकते हैं इस योजना का लाभ, जानिए नियम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 21 May 2023 10:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन