फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: अगर आप भी मंगवा रहे हैं ऑनलाइन खाना, तो ONDC से कर सकते हैं ऑर्डर, जानें कैसे होगी बचत

Sat, 20 May 2023 05:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 20 May 2023 05:15 PM IST
विज्ञापन
ONDC Offers Food Products on Cheap Price Know How to Save Money on Online Food Ordering
ओएनडीसी से कैसे खाना ऑर्डर करें? - फोटो : Istock

ONDC App: शायद ही कोई ऐसा हो जिसे घर का खाना पसंद न हो, क्योंकि ये स्वादिष्ट होने के साथ ही हेल्दी भी होता है। पर कई बार जैसे- जन्मदिन, एनिवर्सरी, कोई पार्टी या अन्य खुशी के मौकों पर आदि लोग बाहर रेस्टोरेंट से खाना मंगवा लेते हैं। इसके लिए लोग कई तरह के पहले से मौजूद फूड एप का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि ये एप घर बैठे ही आपको खाना डिलीवर कर देती है और बदले में आपसे पैसे लेती है। लेकिन इन दिनों ओएनडीसी प्लेटफॉर्म इन प्राइवेट फूड एप को टक्कर देता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में अगर आप भी फूड ऑर्डर करने जा रहे हैं, तो आप चाहें तो ओएनडीसी से ऑर्डर कर सकते हैं और ये आपको अन्य फूड एप के मुकाबले सस्ता भी पड़ता है। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

ONDC Offers Food Products on Cheap Price Know How to Save Money on Online Food Ordering
ओएनडीसी से कैसे खाना ऑर्डर करें? - फोटो : ONDC

पहले ओएनडीसी को समझिए

  • जाहिर है आप ये जानना चाहते होंगे कि ये ओएनडीसी क्या है? ओएनडीसी का पूरा नाम ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स है और ये एक सरकारी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है। यहां पर ओनर सीधे कस्टमर को अपने प्रोडक्ट और सर्विस जैसे- फूड देता है।
ONDC Offers Food Products on Cheap Price Know How to Save Money on Online Food Ordering
ओएनडीसी से कैसे खाना ऑर्डर करें? - फोटो : twitter @Paytm

ऐसे कर सकते हैं फूड ऑर्डर

स्टेप 1

  • अगर आप भी ओएनडीसी से खाना ऑर्डर कर सकते हैं, तो फिलहाल आपको पेटीएम एप पर जाना है
  • यहां पर आपको सर्च बार में जाकर ओएनडीसी टाइप करना है
  • फिर आपको नीचे ओएनडीसी की सर्विस मिलेगी, जैसे- ओएनडीसी फूड, ओएनडीसी ग्रोसरी, ओएनडीसी होम डेकोर आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
ONDC Offers Food Products on Cheap Price Know How to Save Money on Online Food Ordering
ओएनडीसी से कैसे खाना ऑर्डर करें? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर आपको अगर खाना ऑर्डर करना है, तो आपको ओएनडीसी फूड पर क्लिक करना है
  • इसके बाद अपना रेस्टोरेंट और अपना खाना चुनें
  • फिर आखिर में पेमेंट करें और इसके बाद आपके घर खाना डिलीवर हो जाता है।
विज्ञापन
ONDC Offers Food Products on Cheap Price Know How to Save Money on Online Food Ordering
ओएनडीसी से कैसे खाना ऑर्डर करें? - फोटो : Istock

क्या फूड सस्ता है?

  • अब बात कर लेते हैं कि क्या सच में ओएनडीसी पर फूड ऑर्डर करना सस्ता है? जैसा कि ओएनडीसी पर कोई थर्ड पार्टी, कंपनी या कोई एप नहीं होती है और यहां सिर्फ रेस्टोरेंट ओनर सीधे कस्टमर को अपना खाना बेचते हैं। ऐसे में बीच का कमशीन बचता है और ग्राहकों को बाकी फूड एप के मुकाबले यहां खाना सस्ता मिल रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed