फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या किसान अब नहीं करा पाएंगे ई-केवाईसी? सरकार ने वेबसाइट में किया ये बड़ा बदलाव

Thu, 08 Sep 2022 11:06 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 08 Sep 2022 11:06 AM IST
विज्ञापन
pm kisan e kyc is mandatory for pm kisan yojana Registered Farmers
ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Yojana e-KYC: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही कई तरह की योजनाओं को उन लोगों के लिए चलाते हैं, जो असल में जरूरतमंद होते हैं और गरीब वर्ग से आते हैं। रोजगार से लेकर शिक्षा और पेंशन देने जैसी कई तरह की योजनाएं देश में चल रही हैं। इसी तरह किसानों के लिए भी केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाती है, जिसके अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है। इन पैसों को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में किसानों के बैंक खाते में डाला जाता है। बात अगर अब तक आए पैसों की करें, तो 11 किस्त के पैसे किसानों को मिल चुके हैं और अब सभी को 12वीं किस्त का इंतजार है। इन सब के बीच सरकार की तरफ से पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर ई-केवाईसी को लेकर कुछ अपडेट दी गई है। तो चलिए इसके बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

pm kisan e kyc is mandatory for pm kisan yojana Registered Farmers
ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : istock

क्या हुआ है वेबसाइट पर बदलाव?

  • दरअसल, पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर अब ई-केवाईसी की आखिरी तारीख (31 अगस्त 2022) को हटा दिया गया है। इससे पहले तक आखिरी तारीख वहां पर लिखी हुई नजर आती थी।
pm kisan e kyc is mandatory for pm kisan yojana Registered Farmers
ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : https://pmkisan.gov.in/
  • वहीं, अब वेबसाइट पर लिखा है कि '"eKYC is MANDATORY for PMKISAN Registered Farmers. OTP Based eKYC is available on PMKISAN Portal or nearest CSC centres may be contacted for Biometric based eKYC" इसका मतलब है कि पीएम किसान योजना में रजिस्टर्ड किसानों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है और ये ओटीपी के जरिए होती है जो कि पीएम किसान पोर्टल पर मौजूद है। इसके अलावा आप अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर भी बायोमेट्रिक ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
pm kisan e kyc is mandatory for pm kisan yojana Registered Farmers
ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : istock

तो क्या अब नहीं मिलेगा आखिरी मौका?

  • जिस तरह से पीएम किसान पोर्टल से ई-केवाईसी की आखिरी तारीख को हटा दिया गया है, तो क्या ऐसे में जिन किसानों की ई-केवाईसी रह गई है उन्हें क्या अब मौका नहीं मिलेगा? क्योंकि जिस तरह से आखिरी तारीख हटा दी गई है, तो ऐसे में माना जा रहा है कि अब पात्र किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसे आ सकते हैं। लेकिन जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, उन्हें अब आखिरी मौका न मिले।
विज्ञापन
pm kisan e kyc is mandatory for pm kisan yojana Registered Farmers
ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : istock

ई-केवाईसी अनिवार्य

  • सरकार की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि योजना के लाभार्थियों को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है, और अगर कोई लाभार्थी ऐसा नहीं करता है तो उसके किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed