देश में राज्य और केंद्र सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं, जिनका उद्धेश्य जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाना होता है। इसके लिए स्वास्थ्य, रोजगार, मुफ्त व सस्ता राशन जैसी कई कल्याणकारी और लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसका लाभ देश के जरूरतमंद किसानों को दिया जाता है। इस योजना के तहत किसानों को आर्थिक लाभ लाभ दिया जाता है। इसमें सालाना 6 हजार रुपये किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। इन पैसों को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में भेजा जाता है। वहीं, अब 31 मई को इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली 11वीं किस्त जारी होने वाली है। ऐसे में आपके लिए जानना जरूरी है कि आपकी कौन सी गलतियों के कारण आपके पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6294b1725e20a27b496a1022","slug":"pm-kisan-beneficiary-these-mistakes-stuck-11th-installment-check-pm-kisan-11-kist-status-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: अगर आपने भी की हैं ये चार गलतियां, तो अटक सकते हैं 11वीं किस्त के पैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: अगर आपने भी की हैं ये चार गलतियां, तो अटक सकते हैं 11वीं किस्त के पैसे
Mon, 30 May 2022 05:30 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 30 May 2022 05:30 PM IST
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त कब आएगी
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त कब आएगी
- फोटो : istock
न करें ये गलतियां:-
आधार कार्ड का नंबर सही दर्ज करें
- पीएम किसन योजना का लाभ लेने के लिए 12 अंकों के आधार कार्ड नंबर को दर्ज करने की जरूरत होती है। ऐसे में आपको ध्यान देना है कि आधार कार्ड का नंबर ठीक दर्ज करें, वरना आपके पैसे अटक सकते हैं।
पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त कब आएगी
- फोटो : istock
नाम का ध्यान रखें
- इस योजना के लिए आपको अपना नाम भी दर्ज करना पड़ता है, जिसे आपको हिंदी में नहीं बल्कि अंग्रेजी में दर्ज करना होता है। अंग्रेजी में नाम लिखना अनिवार्य है, इसलिए अगर आपने अपना नाम हिंदी में लिखा है तो इसे अंग्रेजी में लिखकर ठीक कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त कब आएगी
- फोटो : istock
नाम की स्पेलिंग का ध्यान दें
- कई बार नाम लिखते समय लोग अपना नाम गलत लिख देते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। अपने आधार कार्ड और बाकी दस्तावेज के हिसाब से ही अपना नाम लिखें।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त कब आएगी
- फोटो : istock
घर का पता
- इसमें आपको अपने घर का पता ठीक लिखना होता है। अगर आपने गलत लिखा है, तो अपने पते को आधार कार्ड के मुताबिक ठीक कर लें।