PM Kisan Samman Nidhi Yojana: जब भी किसी योजना की शुरुआत की जाती है तो उसके लिए कई नियम व शर्ते बनाई जाती हैं। जैसे, कौन लोग योजना में आवेदन कर सकते हैं, कौन लोग पात्र नहीं हैं, क्या लाभ मिलेंगे आदि। जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना को भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा है।
मौजूदा समय में इस योजना से करोड़ों लोग जुड़े हुए हैं। पिछले दिनों योजना की 21वीं किस्त जारी हुई जिसमें पात्र किसानों को 2-2 हजार रुपये की किस्त दी गई। हालांकि, इस दौरान कई किसान ऐसे भी रहे जिन्हें इस किस्त का लाभ नहीं मिला। किस्त अटकने के कई कारण हो सकते हैं जिसमें एक के बारे में हम यहां जानेंगे। हो सकता है कि आपकी किस्त इस वजह से अटकी हो। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। किसान आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
2 of 5
21वीं किस्त अटकने के कारण।
- फोटो : Amar Ujala
इतने किसानों को मिली किस्त
- 21वीं किस्त बीती 19 नवंबर को जारी हुई जिसमें लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को 18000 करोड़ से अधिक पैसे हस्तांतरित किए गए। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के बैंक खाते में किस्त के पैसे हस्तांतरित किए। कोयंबटूर से ये किस्त जारी की गई और किसानों को किस्त का लाभ दिया गया।
3 of 5
21वीं किस्त अटकने के कारण।
- फोटो : Adobe Stock
इस वजह से अटकी हो सकती है किस्त
- पीएम किसान योजना की किस्त का लाभ लगभग हर बार ही करोड़ों किसानों को मिलता ही है। इस बार भी ऐसा हुआ, जब 21वीं किस्त जारी हुई, लेकिन अगर आपकी किस्त अटक गई है तो हो सकता है कि आपकी किस्त डीबीटी का काम पूरा न होने के कारण अटकी हो। सरकार डीबीटी के माध्यम से ही लाभार्थियों के बैंक खाते में किस्त के पैसे हस्तांतरित करती है।
4 of 5
21वीं किस्त अटकने के कारण।
- फोटो : Adobe Stock
- पर अगर आपके बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प ऑन नहीं होगा, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। आपको अपने बैंक जाना होता है और यहां पर जाकर आप डीबीटी के विकल्प को ऑन करवा सकते हैं। इससे आपको किस्त का लाभ मिलने में दिक्कत नहीं होगी।
5 of 5
21वीं किस्त अटकने के कारण।
- फोटो : Adobe Stock
क्या अब मिल सकती है 21वीं किस्त?
- अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आपकी किस्त अटक गई है, तो आपको सबसे पहले ये चेक करना होता है कि आपकी किस्त क्यों अटकी है। अगर कोई काम छूट गया है, तो आपको उस काम को जल्द से जल्द पूरा करवाना होता है। इसके बाद राज्य सरकार आपका नाम आगे केंद्र सरकार के पास भेज देती है। फिर आपको आगे चलकर किस्त का लाभ मिल सकता है। हालांकि, आखिरी फैसला सरकार की और विभाग की तरफ से ही लिया जाता है।