PM Kisan 21st Installment: देश में मौजूदा समय में तमाम तरह की योजनाएं चल रही हैं और इन योजनाओं को चलाने का एक ही उद्धेश्य है और वो ये कि जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं, जो लोग जरूरतमंद हैं आदि उनकी मदद की जाए। ये मदद आर्थिक रूप से या अन्य तरीकों से भी की जाती है। जैसे, अगर आप एक किसान हैं तो आपको सरकार पीएम किसान योजना से जोड़ने का काम करती है।
{"_id":"6921421ac43ea4a44a079797","slug":"pm-kisan-21st-installment-not-credited-reasons-check-pm-kisan-samman-nidhi-ka-paisa-kyu-nahi-aaya-2025-11-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: क्यों नहीं आई आपके बैंक खाते में 21वीं किस्त के 2000 रुपये? जान लें ये काम की बात","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: क्यों नहीं आई आपके बैंक खाते में 21वीं किस्त के 2000 रुपये? जान लें ये काम की बात
Sat, 22 Nov 2025 10:25 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 22 Nov 2025 10:25 AM IST
सार
PM Kisan Samman Nidhi Ka Paisa Kyu Nahi Aaya: पीएम किसान योजना की कुल 21 किस्त जारी हो चुकी है, लेकिन क्या आपके बैंक खाते में 21वीं किस्त आई है या नहीं?
विज्ञापन
21वीं किस्त अटकने के कारण क्या हैं?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21वीं किस्त अटकने के कारण क्या हैं?
- फोटो : Adobe Stock
क्यों नहीं आई आपके बैंक खाते में 21वीं किस्त?
पहला कारण ये हो सकता है
- अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आपको 21वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है, तो इसके पीछे ई-केवाईसी न करवाना एक कारण हो सकता है। योजना के तहत ये सबसे जरूरी काम है, लेकिन अगर आपका ये काम अधूरा है या नहीं हुआ है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
21वीं किस्त अटकने के कारण क्या हैं?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरा कारण
- पीएम किसान योजना के तहत कुल 21 किस्त जारी हो चुकी है। बीती 19 सितंबर को 21वीं किस्त जारी हुई, लेकिन अगर आप भी इस योजना से जुड़े हैं और आपको किस्त का लाभ नहीं मिला है। तो हो सकता है कि आपने भू-सत्यापन का काम नहीं करवाया हो और अगर ऐसा है तो आपकी किस्त अटकी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
21वीं किस्त अटकने के कारण क्या हैं?
- फोटो : Adobe Stock
ये भी एक कारण हो सकता है
- पीएम किसान योजना की हर किस्त डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है। ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि आप अपने बैंक खाते को डीबीटी के जोड़ें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो भी आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए डीबीटी ऑन जरूर करवा लें जिसके लिए आपको अपने बैंक जाना होता है।
विज्ञापन
21वीं किस्त अटकने के कारण क्या हैं?
- फोटो : Adobe Stock
अब कैसे मिलेगी अटकी हुई किस्त?
- अगर आपकी भी किस्त अटकी है और आपको लाभ नहीं मिला है, तो आपको अभी भी ये मिल सकता है। इसके लिए आपको अपने वो काम पूरे करवाने होते हैं जिनकी वजह से किस्त अटकी है। ई-केवाईसी, भू-सत्यापन आदि जिस भी कारण से किस्त अटकी है और अगर आप उस काम को करवा लेते हैं, तो केंद्र सरकार आपको अटकी हुई किस्त भेज सकती है।