फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या इस साल जारी हो सकती है 21वीं किस्त या नहीं? यहां जान सकते हैं किसान

Fri, 15 Aug 2025 01:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 15 Aug 2025 01:47 PM IST
सार

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको भी 21वीं किस्त का इंतजार होगा? ऐसे में ये किस्त कब आ सकती है, इस बारे में आप यहां जान सकते हैं।

विज्ञापन
PM Kisan 21st Installment Be Released This Year Farmers Can Check PM Kisan 21 Kist Status
कब आ सकती है 21वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan 21st Installment: राज्य सरकारें हो या फिर भारत सरकार हो, ये दोनों ही कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करते हैं। मौजूदा समय में देशभर में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं जिनका एक बड़ी संख्या में लोग लाभ ले रहे हैं। जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसका लाभ किसानों को ही मिलता है। इस योजना को भारत सरकार चलाती है।



पीएम किसान योजना के तहत उन किसानों को लाभ दिया जाता है जो किसान इस योजना के लिए पात्र होते हैं। इस योजना के तहत जो भी किसान पात्र होते है उन्हें सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। फिर इस पैसे को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में दिया जाता है। अब तक इस योजना के अंतर्गत कुल 20 किस्त जारी हो चुकी है और अब अगली बारी 21वीं किस्त की है। ऐसे में सवाल है कि क्या ये किस्त इस साल जारी हो सकती है है या नहीं? आप यहां जान सकते हैं कि 21वीं किस्त कब जारी हो सकती है। अगली स्लाइड्स में किसान इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan 21st Installment Be Released This Year Farmers Can Check PM Kisan 21 Kist Status
कब आ सकती है 21वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

आ चुकी हैं 20 किस्त

  • पीएम किसान योजना से अगर आप बतौर लाभार्थी जुड़े हैं तो आपको अब तक कुल 20 किस्त का लाभ मिला होगा। बीती 2 अगस्त को 20वीं किस्त जारी की गई जिसमें हर बार की तरह 2-2 हजार रुपये की किस्त सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने ये किस्त वाराणसी से जारी की।
PM Kisan 21st Installment Be Released This Year Farmers Can Check PM Kisan 21 Kist Status
कब आ सकती है 21वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

अब बारी है 21वीं किस्त की

  • जहां एक तरफ पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 20 किस्त जारी हो चुकी हैं, तो वहीं अब बारी 21वीं किस्त की है जिसका इंतजार योजना से जुड़े किसानों को है। वैसे तो अभी आधिकारिक तौर पर किस्त जारी होने का समय सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि ये किस्त नवंबर आखिरी में या दिसंबर के शुरुआती हफ्ते में जारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan 21st Installment Be Released This Year Farmers Can Check PM Kisan 21 Kist Status
कब आ सकती है 21वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
  • पीएम कसान योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे, 18वीं किस्त, 19वीं किस्त या उससे पहले जारी हुई किस्त भी लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर ही जारी हुई। ऐसे में माना जा रहा है कि 20वीं किस्त भी इसी क्रम में जारी हो सकती है।
विज्ञापन
PM Kisan 21st Installment Be Released This Year Farmers Can Check PM Kisan 21 Kist Status
कब आ सकती है 21वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

किस्त चाहिए,तो ये काम करवाने जरूरी हैं:-

  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आपको किस्त का लाभ चाहिए, तो सबसे पहले तो ई-केवाईसी का काम करवा लें। अगर आप ये नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है
  • किस्त का लाभ लेने के लिए भू-सत्यापन भी करवाना अनिवार्य है
  • आपको किस्त मिले इसके लिए आधार लिंकिंग का काम करवाना न भूलें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed