Krishna Janmashtami 2025 Tips: भारत देश में समय-समय पर अलग-अलग पर्व मनाए जाते हैं। अलग-अलग धर्मों के लोग अपने-अपने रीति-रिवाजों के अनुसार अपना पर्व मनाते हैं। जैसे, बात अगर इस महीने की करें तो अगस्त में रक्षाबंधन का पर्व बीत चुका है। वहीं, अब लोगों को जन्माष्टमी का इंतजार है जो इस बार 16 अगस्त 2025 को खत्म होने वाला है। इस दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। इसलिए जन्माष्टमी को भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन लोग सुबह जल्दी उठते हैं और नहा-धोकर मंदिर जाते हैं।
{"_id":"689ed33b339151a5cd033a98","slug":"krishna-janmashtami-2025-planning-to-visit-temple-on-janmashtami-keep-these-things-in-mind-2025-08-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Krishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी के दिन मंदिर जाने वाले न भूलें ये 4 बातें, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Krishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी के दिन मंदिर जाने वाले न भूलें ये 4 बातें, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में
Fri, 15 Aug 2025 11:58 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 15 Aug 2025 11:58 AM IST
सार
Krishna Janmashtami Par Mandir Mein Kin Baton Ka Dhyan Rakhe: आप भी अगर इस जन्माष्टमी कृष्ण मंदिर जाने वाले हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना आपके लिए जरूरी हो जाता है। वरना आपको दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
कृष्ण जन्माष्टमी 2025।
- फोटो : Instagram
कृष्ण जन्माष्टमी 2025।
- फोटो : Adobe Stock
मंदिर जाने वाले इन बातों का रखें ध्यान:-
मोबाइल-पर्स को संभालकर रखें
- अगर आप मंदिर जा रहे हैं तो सबसे पहले तो अपने मोबाइल और पर्स का ध्यान रखें, क्योंकि भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरे आपकी जेब काट सकते हैं। इसलिए मोबाइल-पर्स को संभालकर रखें या अगर जरूरत न लगे तो आप इन्हें घर पर ही छोड़कर जा सकते हैं, क्योंकि जन्माष्टमी के दिन मंदिर में काफी भीड़ होती है।
कृष्ण जन्माष्टमी 2025।
- फोटो : Adobe Stock
बच्चों का ध्यान रखें
- हम जब भी कहीं जाते हैं तो बच्चे भी साथ आने के लिए जिद करते हैं। ऐसे में हम उन्हें अपने साथ ले जाते हैं और अगर आपको जन्माष्टमी के दिन अपने बच्चों को मंदिर में साथ ले जाना है, तो आपको उनका विशेष ध्यान रखना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि मंदिर में काफी भीड़ होती है और जरा सी लापरवाही बच्चे कहीं गुम हो सकते हैं। आप चाहें तो छोटे बच्चों को घर पर भी छोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कृष्ण जन्माष्टमी 2025।
- फोटो : adobe stock
बुजुर्ग लोगों को ले जान से बचें
- जन्माष्टमी के दिन मंदिरों में कितनी भीड़ होती है, ये हम हर साल ही देखते हैं। ऐसे में अगर आपके घर में बुजुर्ग हैं तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होता है। जैसे, उन्हें मंदिर ले जाने से बचें। कई लोग बड़े धार्मिक होते हैं और जन्माष्टमी जैसे विशेष दिन पर मंदिर जाना चाहते हैं और अगर वे बुजुर्ग हैं तो आप उन्हें सुबह मंदिर ले जा सकते हैं, क्योंकि जन्माष्टमी पर रात के समय मंदिर में बहुत भीड़ हो जाती है। वहीं, बुजुर्गों का घर पर रहना एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन
कृष्ण जन्माष्टमी 2025।
- फोटो : Adobe Stock
भीड़ वाली जगहों से दूर रहें
- आप अगर जन्माष्टमी के दिन मंदिर जा रहे हैं तो कोशिश करें की उन जगहों से दूर रहें, जहां पर भीड़ अधिक है। ऐसी जगहों पर हादसे होने की संभावना काफी अधिक होती है। वहीं, अगर आपको सांस की समस्या आदि है तो आपको तो भीड़ से दूर ही रहना चाहिए। कोशिश करें कि दर्शन कर घर आ जाएं।