फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PMJJBY: इस योजना में 330 रुपये निवेश करने पर मिलेगा 2 लाख का लाभ, जानें स्कीम की खास बातें

Fri, 18 Feb 2022 12:45 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 18 Feb 2022 12:45 PM IST
विज्ञापन
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana you can get benefits of rupees 2 lacs after investing just rupees 330
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना - फोटो : iStock

आज हम भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के बारे में जानेंगे। इस स्कीम में आप महज 330 रुपये का प्रीमियम भरकर 2 लाख रुपये का लाभ उठा सकते हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि परिवार के मुखिया के दुर्भाग्यवश मृत्यु होने के बाद घर के बाकी सदस्यों पर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। ऐसी स्थिति में परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर हो जाता है। परिवार की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने इस योजना की शुरुआत की। इस स्कीम का उद्देश्य ऐसे परिवारों को वित्तीय सहायता देना है, जिनके मुखिया की दुर्भाग्यवश मृत्यु हो जाती है। भारत में करोड़ों लोग इस स्कीम के तहत बीमा कवर को खरीद रहे हैं। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में कोई भी भारतीय नागरिक जिसकी उम्र 18 से 50 वर्ष है वह नामांकित हो सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -   

PM Jeevan Jyoti Bima Yojana you can get benefits of rupees 2 lacs after investing just rupees 330
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना - फोटो : istock

इस योजना के अंतर्गत पॉलिसी धारक को 2 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है। इस पॉलिसी की शुरुआत 1 जून से होती है। वहीं इसकी वैधता 31 मई तक होती है। इस स्कीम में बीमाधारक के बैंक अकाउंट से पॉलिसी का प्रीमियम हर वर्ष तय तारीख को अपने आप कट जाता है।

PM Jeevan Jyoti Bima Yojana you can get benefits of rupees 2 lacs after investing just rupees 330
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना - फोटो : istock

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा को खरीदने के लिए आपको आधार कार्ड, पहचान पत्र, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक अकाउंट के पासबुक की जरूरत होगी। इस प्लान में आप एलआईसी के जरिए अपना खाता खुलवा सकते हैं।  इसके अलावा सरकार ने कुछ निजी इंश्योरेंस कंपनियों को भी अधिकृत कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana you can get benefits of rupees 2 lacs after investing just rupees 330
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना - फोटो : iStock

इस योजना को खरीदने पर व्यक्ति की मृत्यु होने के बाद उसके परिवार के सदस्यों को 2 लाख रुपये दिए जाते हैं। पॉलिसी की रकम को क्लेम करने की प्रक्रिया काफी आसान है। आप संबंधित बैंक ब्रांच में विजिट करके जरूरी दस्तावेजों को दिखाकर राशि ले सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed