PM Awas Yojana: हर कोई चाहता है कि उसका खुद का एक प्यारा सा घर हो, क्योंकि आज भी एक बड़ी संख्या में लोग या तो किराए के घर में रहते हैं या फिर कई लोगों के घर की हालत बेहत खराब होती है आदि। वहीं, जो लोग आर्थिक रूप से बेहद कमजोर होते हैं, उनके लिए घर लेना तो किसी सपने के पूरे हो जाने से कम नजर नहीं आता है। इसलिए ही केंद्र सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना चला रही है, ताकि पात्र लोगों को अपना घर मिल सके। इसके लिए केंद्र सरकार आर्थिक मदद मुहैया कराती है। अब तक काफी बड़ी संख्या में लोग इस योजना का लाभ ले चुके हैं और कई ले भी रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना में आवेदन करने जा रहे हैं, तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। वरना आप ठगी का शिकार भी हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6523c405ce2581a0550dd9fd","slug":"pm-awas-yojana-due-to-which-mistakes-you-can-get-cheated-while-applying-for-pm-awas-yojana-2023-10-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Awas Yojana Alert: आवेदन के वक्त न करें ये गलतियां, वरना हो सकते हैं ठगी के शिकार","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Awas Yojana Alert: आवेदन के वक्त न करें ये गलतियां, वरना हो सकते हैं ठगी के शिकार
Mon, 09 Oct 2023 02:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 09 Oct 2023 02:46 PM IST
विज्ञापन
पीएम आवास योजना में आवेदन के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
पीएम आवास योजना में आवेदन के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
ठगी से बचने के लिए इन बातों का ध्यान रखना जरूरी:-
गोपनीय बैंकिंग की जानकारी बिल्कुल न दें
- आवेदन के समय एक बात का विशेष ध्यान रखें कि अपनी गोपनीय बैंकिंग जानकारी, जैसे- पैसे निकालने के लिए आने वाला ओटीपी, डेबिट कार्ड का नंबर, सीवीवी या कोई नेट बैंकिंग आदि पासवर्ड आदि किसी को न दें।
पीएम आवास योजना में आवेदन के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
आधार कार्ड देने से बचें
- आज के समय में आधार के जरिए काफी फ्रॉड हो रहे हैं। इसलिए आवेदन के समय आपको ध्यान रखना है कि अपना ऑरिजनल आधार कहीं न छोड़ें और न ही दें। संबंधित अधिकारी अगर आधार दिखाने को बोले, तो दिखाएं और इसकी कॉपी जमा करवाएं न की हार्ड कॉपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम आवास योजना में आवेदन के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : iStock
पैसे बिल्कुल न दें
- कई बार लोग कुछ जालसाजों के चक्कर में फंस जाते हैं और ये ठग आपसे कुछ पैसे देने को कहते हैं और बदले में आपके काम जल्दी और पक्का करने जैसी बातें कहते हैं। ऐसी गलती बिल्कुल न करें क्योंकि ये आपसे ठगी करते हैं और आपका काम नहीं करवाते हैं। वैसे भी काम सरकार के नियमों के तहत ही होता है। अगर आप पात्र हैं, तो आपको लाभ मिल जाता है।
विज्ञापन
पीएम आवास योजना में आवेदन के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
ऐसे लोगों से बचकर
- आपको एक बात अच्छे से समझ लेनी चाहिए कि अगर आप योजना के लिए अपात्र हैं, तो फिर कोई भी आपका आवेदन नहीं करवा सकता। वहीं, अगर कोई आपसे कहे कि वो आपको लाभ दिलवा सकता है, तो ऐसी गलती बिल्कुल न करें क्योंकि जांच होने में गाज आप पर गिरेगी न कि जालसाज पर।