फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Passport Registration: घर बैठे बनवा सकते हैं पासपोर्ट, इस तरह करें ऑनलाइन आवेदन

Thu, 17 Apr 2025 04:55 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 17 Apr 2025 04:55 PM IST
सार

आप घर बैठे आसानी से स्मार्टफोन या लैपटॉप की मदद से ऑनलाइन पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं पासपोर्ट बनवाने की ऑनलाइन प्रक्रिया क्या है?

विज्ञापन
Passport Registration Process in Hindi Know How to apply online fees documents required tracking status
Passport Registration Process - फोटो : AdobeStock

विदेश घूमने जाने के लिए आपके पास पासपोर्ट का होना बहुत जरूरी है। पासपोर्ट केवल विदेश यात्रा और पहचान पत्र के दस्तावेज तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह नए अवसरों, अनुभवों और वैश्विक दुनिया के साथ जोड़ने का काम करता है। हर साल लाखों की संख्या में भारतीय लोग विदेश में जाने के उद्देश्य से अपना पासपोर्ट बनवाते हैं। आज के इस डिजिटल दौर में पासपोर्ट के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया भी ऑनलाइन हो गई है। पहले के समय जहां पासपोर्ट बनवाने के लिए आपको लंबी लाइनों में लगना पड़ता था, कई  तरह की कागजी कार्यवाही करनी पड़ती थी वहीं अब यह प्रक्रिया काफी आसान हो गई है। अब आप घर बैठे आसानी से स्मार्टफोन या लैपटॉप की मदद से ऑनलाइन पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं पासपोर्ट बनवाने की ऑनलाइन प्रक्रिया क्या है?

Passport Registration Process in Hindi Know How to apply online fees documents required tracking status
Passport Registration Process - फोटो : Adobe Stock

ऐसे करें नए पासपोर्ट के लिए आवेदन

  • पासपोर्ट बनवाने के लिए सबसे पहले आपको इस वेबसाइट https://passportindia.gov.in पर विजिट करना है।
  • इसके बाद न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी को फिल करें और अपना अकाउंट बनाएं।
  • रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन करना है। 
Passport Registration Process in Hindi Know How to apply online fees documents required tracking status
Passport Registration Process - फोटो : Adobe Stock
  • यह करने के बाद Apply for Fresh Passport/Re-issue के विकल्प का चयन करें।
  • नेक्स्ट स्टेप पर एक एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा, जहां पर आपको अपना नाम, पता, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता और दूसरी जानकारी को दर्ज करना है।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको स्क्रीन पर  Pay and Schedule Appointment का विकल्प दिखाई देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Passport Registration Process in Hindi Know How to apply online fees documents required tracking status
Passport Registration Process - फोटो : Adobe Stock
  • इस पर क्लिक करके आपको पासपोर्ट सेवा केंद्र या रीजनल पासपोर्ट ऑफिस का अपॉइंटमेंट बुक करके मांगी गई फीस की पेमेंट करनी है।
  • पेमेंट करने के बाद आपको रिसीट डाउनलोड करना है। इसमें Application Reference Number और अपॉइंटमेंट की डिटेल लिखी होगी। 
विज्ञापन
Passport Registration Process in Hindi Know How to apply online fees documents required tracking status
Passport Registration Process - फोटो : Adobe Stock
  • अपॉइंटेमंट वाले दिन आपको सभी जरूरी दस्तावेजों और उनकी फोटोकॉपी को लेकर पासपोर्ट सेवा केंद्र या रिजीनल पासपोर्ट ऑफिस जाना है।
  • वहां बायोमेट्रिक प्रोसेस के बाद डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन किया जाएगा।
  • इसके बाद पुलिस वेरिफिकेशन होगा। वेरिफिकेशन होने के बाद आपका पासपोर्ट स्पीड पोस्ट के माध्यम से आपके घर भेज दिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed