फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pan-Aadhaar Link: क्या आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से है लिंक? घर बैठे ऐसे कर सकते हैं मिनटों में चेक

Mon, 13 Feb 2023 03:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 13 Feb 2023 03:15 PM IST
विज्ञापन
pan and aadhaar card link: how to check Pan card linked with aadhaar card status online
पैन कार्ड आधार कार्ड से है लिंक या नहीं? तो ऐसे करें पता - फोटो : Istock

Pan and Aadhaar Card Link: आप जब भी कोई गैर-सरकारी या सरकारी काम करवाने के लिए जाते होंगे, तो आपको पैन कार्ड और आधार कार्ड की जरूरत तो पड़ती ही होगी। इसलिए आज के समय में इन दोनों दस्तावेजों का पास में होना जरूरी हो जाता है। सरकार भी बीते लंबे समय से आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक कराने पर जोर दे रही है, जिसके लिए कई अलग-अलग डेडलाइन भी जारी की गई थी। वहीं, काफी संख्या में लोगों ने अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक भी करवाया। पर सवाल ये है कि क्या आपने ऐसा किया या नहीं? अगर आपके मन में इसको लेकर शंका है तो आप घर बैठे ही आसान तरीके से जान सकते हैं कि क्या आपका पैन कार्ड आधार से लिंक है या नहीं। तो चलिए जानते हैं इस तरीके के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

pan and aadhaar card link: how to check Pan card linked with aadhaar card status online
पैन कार्ड आधार कार्ड से है लिंक या नहीं? तो ऐसे करें पता - फोटो : istock

ऐसे जान सकते हैं पैन-आधार लिंक हैं या नहीं:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि आपका पैन कार्ड आधार से लिंक है या नहीं, तो इसके लिए आपको आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट incometax.gov.in पर जाना है
  • फिर आपको यहां 'लिंक आधार स्टेटस' वाले विकल्प को चुनना है
pan and aadhaar card link: how to check Pan card linked with aadhaar card status online
पैन कार्ड आधार कार्ड से है लिंक या नहीं? तो ऐसे करें पता - फोटो : istock

स्टेप 2

  • अब एक नई विंडो खुलेगी, जहां पर आपको अपना पैन कार्ड और आधार नंबर दर्ज करना है
  • यहां सभी जानकारियां भरने के बाद आपको 'View Link Aadhaar Status' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
pan and aadhaar card link: how to check Pan card linked with aadhaar card status online
पैन कार्ड आधार कार्ड से है लिंक या नहीं? तो ऐसे करें पता - फोटो : istock

स्टेप 3

  • जब आप इस विकल्प को चुनते हैं, तो आपके सामने आपके पैन कार्ड और आधार कार्ड के लिंक का स्टेटस आता है
  • जहां आप जान सकते हैं कि ये लिंक है या नहीं और अगर ये लिंक नहीं है तो आप इसे करवा सकते हैं, ताकि आपको आगे दिक्कत न हो
विज्ञापन
pan and aadhaar card link: how to check Pan card linked with aadhaar card status online
पैन कार्ड आधार कार्ड से है लिंक या नहीं? तो ऐसे करें पता - फोटो : istock

लग रहा है जुर्माना

  • अगर आपने अब तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं करवाया है तो अब आपको इसके लिए जुर्माना देना होगा। मौजूदा समय में एक हजार रुपये के जुर्माने के साथ आप पैन को आधार कार्ड से लिंक करवा सकते हैं। वहीं, अगर आप 31 मार्च 2023 तक ऐसा नहीं करते हैं, तो आप आईटीआर नहीं भर पाएंगे और आप कई दूसरी सुविधाओं से भी वंचित रह सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed