इंटरनेट आने के बाद कई क्षेत्रों में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इसके आने से पेमेंट के क्षेत्र में भी बड़े परिवर्तन हुए हैं। इंटरनेट ने भुगतान की पारंपरिक व्यवस्था को एक डिजिटल मंच दिया है। आज दुनिया भर में लोग ऑनलाइन पेमेंट करना पसंद कर रहे हैं। वहीं विमुद्रीकरण और कोरोना महामारी के बाद भारत में भी डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली है। आज स्ट्रीट वेंडर से लेकर बड़ी बड़ी दुकानों पर आप कहीं भी ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। एक तरफ जहां ऑनलाइन पेमेंट के जरिए भुगतान करने में सहूलियत आई है। वहीं उसी के समानांतर साइबर फ्रॉड के मामलों में भी तेजी देखने को मिल रही है। देश में यूपीआई से पेमेंट करने वाले कई यूजर्स इसके शिकार बन रहे हैं। ऐसे में अगर आप यूपीआई से पेमेंट करते हैं, तो सावधान हो जाइए। एसबीआई ने इसको लेकर एक खास अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Online UPI Fraud: यूपीआई से पेमेंट करने वाले सावधान, इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 20 Feb 2022 04:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन