फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year Long Weekends: साल 2026 में इतनी बार मिलेगा आपको लॉन्ग वीकेंड, जानें कब-कब होंगी लंबी छुट्टियां

Thu, 01 Jan 2026 12:04 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 01 Jan 2026 12:04 AM IST
सार

2026 Ke Long Weekends: साल 2026 में आपको कई बार लॉन्ग वीकेंड मिलने जा रहे हैं। अगर आप भी छुट्टियों पर घूमने जाना चाहते हैं, तो यहां जान सकते हैं वर्ष 2026 के लॉन्ग वीकेंड के बारे में।

विज्ञापन
New Year 2026 Holiday Calendar Check Long weekends Holiday list states wise in Hindi
साल 2026 के लॉन्ग वीकेंड कब-कब है? - फोटो : Amar Ujala

Long Weekends In 2026 In India: अपने जीवन में लोग जितना ही काम करते हैं, उतना ही वे आराम भी करना चाहते हैं। खासतौर पर वे लोग जो नौकरीपेशा हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं कि कि नौकरी करने वाले लोग छुट्टियों का इंतजार जरूर करते हैं। अपनी साप्ताहिक छुट्टियों के अलावा लोग उन छुट्टियों का भी इंतजार करते हैं, जो सरकारी छुट्टी होती है।



वहीं, ऐसे में अगर लोगों को लॉन्ग वीकेंड मिल जाए तो ये तो उनके लिए सोने पर सुहागा हो जाता है। क्योंकि लोग इन लंबे वीकेंड का लाभ लेकर कहीं घूमने निकल जाते हैं। ऐसे में अगर आपको साल 2026 में भी लॉन्ग वीकेंड मिल जाए तो क्या ही कहना? तो चलिए जानते हैं अगले साल कौन-कौन से और कितने लॉन्ग वीकेंड आ रहे हैं। अगली स्लाइड्स में आप लॉन्ग वीकेंड के बारे में जान सकते हैं...

New Year 2026 Holiday Calendar Check Long weekends Holiday list states wise in Hindi
साल 2026 के लॉन्ग वीकेंड कब-कब है? - फोटो : Adobe Stock

कब-कब पड़ रहे हैं लॉन्ग वीकेंड?

  • अगर आप भी साल 2026 के सरकारी कैलेंडर के अनुसार पड़ने वाले लॉन्ग वीकेंड का इंतजार कर रहे हैं, तो जान लें ये आ चुका है। इसके हिसाब से साल 2026 में सोमवार और शुक्रवार को पड़ने वाली छुट्टियों के कारण कई लॉन्ग वीकेंड पड़ रहे हैं। ऐसे में आप इन लॉन्ग वीकेंड का फायदा उठा सकते हैं।
New Year 2026 Holiday Calendar Check Long weekends Holiday list states wise in Hindi
साल 2026 के लॉन्ग वीकेंड कब-कब है? - फोटो : Adobe Stock

इन दिन होंगे लॉन्ग वीकेंड:-

26 जनवरी

  • अगर आप भी साल 2026 में लॉन्ग वीकेंड का इंतजार कर रहे हैं, तो जान लें कि इस बार 26 जनवरी के पास लॉन्ग वीकेंड बन रहा है। इस बार 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस का दिन सोमवार को पड़ रहा है। इस वजह से आपको शनिवार, रविवार और सोमवार की तीन दिन की छुट्टी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2026 Holiday Calendar Check Long weekends Holiday list states wise in Hindi
साल 2026 के लॉन्ग वीकेंड कब-कब है? - फोटो : Adobe Stock

3 अप्रैल

  • 3 अप्रैल के पास भी लॉन्ग वीकेंड पड़ रहा है। 3 अप्रैल यानी शुक्रवार के दिन गुड़ फ्राइडे है। ऐसे में आगे के दो दिन यानी शनिवार और रविवार को भी छुट्टी होने की वजह से आपको तीन दिन साथ में मिल सकते हैं और ये लॉन्ग वीकेंड हो सकता है। ऐसे में आप कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं।
विज्ञापन
New Year 2026 Holiday Calendar Check Long weekends Holiday list states wise in Hindi
साल 2026 के लॉन्ग वीकेंड कब-कब है? - फोटो : Adobe Stock

1 मई और 26 जून

  • इस बार 1 मई के पास भी लॉन्ग वीकेंड बन रहा है। दरअसल, यहां पर 1 मई को शुक्रवार का दिन है और इस दिन बुद्ध पूर्णिमा है। ऐसे में इस दिन शुक्रवार होने की वजह से अगले दिन शनिवार और रविवार की वजह से लॉन्ग वीकेंड बन रहा है। इसी तरह 26 जून को शुक्रवार है और मुहर्रम की छुट्टी होने की वजह से अगले दो दिन शनिवार और रविवार की वजह से भी लॉन्ग वीकेंड बन रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed