Mutual Fund SIP For Long Term Investment: भविष्य से जुड़े विभिन्न प्रयोजनों को देखते हुए हम में से अधिकतर लोग काफी पहले से बचत करने लगते हैं। अगर आप भी अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई, अपने भविष्य को सुरक्षित या किन्हीं अन्य प्रयोजनों को ध्यान में रखकर किसी अच्छी निवेश योजना की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। हम में से अधिकतर लोग निवेश के लिए छोटी बचत योजनाओं या फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम का चयन करते हैं। हालांकि, इन्वेस्टमेंट के इन क्षेत्रों से ज्यादा रिटर्न मिलने की संभावना नहीं रहती है। ऐसे में आप अपने पैसों को एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश कर सकते हैं। यहां निवेश किए गए पैसों पर रिटर्न मिलने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। देश में बीते कुछ सालों में म्यूचुअल फंड निवेश को लेकर क्रेज काफी बढ़ा है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
MF SIP: हर महीने दो हजार रुपये का करें निवेश, मैच्योरिटी के समय इकट्ठा कर सकते हैं 1.4 करोड़
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन