Daily Transaction Limit Of UPI: यूपीआई देश के डिजिटल पेमेंट क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति लेकर आया है। इसके आने के बाद देश में डिजिटल ट्रांजैक्शन की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। एक समय भारत जैसे देश में डिजिटल भुगतान के भविष्य को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे थे। वहीं यूपीआई ने देश की पारंपरिक लेन देन के पूरे ढांचे को ही बदल के रख दिया है। भारत में यूपीआई की सफलता को देखने के बाद दुनिया के कई दूसरे देश भी अपने देश में इस पेमेंट व्यवस्था को अपना रहे हैं। आज के समय हम में से अधिकतर लोग लेनदेन के लिए यूपीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं क्या कभी आपने इस सवाल पर विचार किया है कि आखिर एक दिन में यूपीआई के माध्यम से कितने रुपये तक ट्रांसफर किए जा सकते हैं। अगर आप इस बारे में नहीं जानते हैं तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -
UPI: यूपीआई से एक दिन में कितने रुपये कर सकते हैं ट्रांसफर, जानिए क्या है डेली लिमिट
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन