Ayushman Card Benefits: आप आयुष्मान भारत योजना के बारे में तो जानते ही होंगे? दरअसल, इस योजना का नाम बदलकर अब 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना से अब कई राज्य सरकारें भी जुड़ गई हैं। ये एक स्वास्थ्य योजना है, जिसके अंतर्गत पात्र लोगों के पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में करवा सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि क्या आपका ये आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं, तो इसके लिए आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं...
Ayushman Card Eligibility: क्या आपको मिल सकता है पांच लाख रुपये का लाभ या नहीं? एक क्लिक में यहां जानें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आपका बन पाएगा आयुष्मान कार्ड या नहीं? यहां देखें
अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी है जो पात्रता सूची के मुताबिक पात्र है उसका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा। पात्र लोग वो हैं...
- जो निराश्रित या फिर आदिवासी हो
- जो लोग दिहाड़ी मजदूर हैं
- अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
- जो व्यक्ति अनुसूचित जाति या जनजाति से आता है
- आपके परिवार में अगर कोई दिव्यांग सदस्य है आदि
- आप अगर भूमिहीन व्यक्ति हैं
- योजना के अंतर्गत आपका मकान अगर कच्चा है।
आवेदन का तरीका भी जान लें:-
स्टेप 1
- अगर आप पात्र हैं, तो आपको आवेदन के लिए अपने नजदकी जनसेवा केंद्र जाना है
- यहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिलें और उन्हें बताएं कि आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है
स्टेप 2
- अब अपने दस्तावेज उन्हें दें
- इसके बाद आपकी पात्रता और दस्तावेज चेक होंगे
- फिर आपके दस्तावेज सही पाए जाते हैं और पात्रता भी सही होगी, तो आपका आवेदन कर दिया जाता है।