मानसून के सीजन ने कई राज्यों में दस्तक दे दी है। यह सीजन जितना सुकून लेकर आता है उतना ही ये आपके लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है। कई बार इस सीजन में बिजली गिरने, पेड़ गिरने जैसी घटनाएं देखने को मिलती हैं। इस सीजन में आपको तब कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है जब आप आंधी या तूफान में फंस जाएं। हर साल देश में कई लोग आंधी तूफान में अपनी जान गवां बैठते हैं। कई बार देखने को मिलता है कि लोग आंधी तूफान आने पर छिपने के लिए पेड़ या किसी बिजली के खंभे के नीचे खड़े हो जाते हैं। यह काफी खतरनाक है। आपके द्वारा की गई इन गलतियों से आपकी जान तक जा सकती है। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको भूलकर भी आंधी या तूफान में फंसने के बाद नहीं करना चाहिए।
Monsoon 2025: आंधी-तूफान में बाहर फंसने पर भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो बढ़ सकता है खतरा
आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको भूलकर भी आंधी या तूफान में फंसने के बाद नहीं करना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप कहीं पर सफर कर रहे हैं और अचानक से तेज आंधी और तूफान आ जाता है और बारिश भी होने लगती है तो इस दौरान आपको पेड़ के नीचे नहीं खड़ा होना चाहिए। पेड़ पर बिजली के गिरने की संभावना ज्यादा रहती है। इस समय आपको मोबाइल फोन का भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
Govt Scheme: 20 रुपये में मिलता है 2 लाख रुपये का बीमा कवर, जानिए क्या है सरकार की स्कीम
आंधी तूफान और तेज बारिश आने पर आपको किसी ऐसी बिल्डिंग के नीचे खड़े होने की भूल नहीं करनी चाहिए जो कि निर्माणाधीन है। इस दौरान आपको किसी इलेक्ट्रिक पोल के नीचे भी नहीं खड़ा होना चाहिए।
Ayushman Yojana: 5 लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानिए क्या है स्कीम में आवेदन का तरीका
अगर आप गाड़ी चला रहे हैं और सफर के दौरान तेज आंधी और तूफान आ जाए तो गाड़ी को साइड में रोककर इंडिकेटर ऑन कर दें। गाड़ी के शीशे को बंद करके अंदर ही बैठे रहें। ध्यान रखें कि इस दौरान अपनी गाड़ी को खंबे, पेड़ या बिलबोर्ड के नीचे पार्क न करें।
Electricity Saving Tips: गर्मी के मौसम में आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो बचत करने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके
आंधी तूफान में फंसने के बाद बिजली के तारों, ट्रांसफार्मर के नीचे या किसी ऊची चीज के पास न खड़ें हों। तेज आंधी तूफान में ये चीजें टूटकर नीचे गिर सकती है। इस चीज का खास ध्यान रखें।
AC: एसी को लेकर केंद्र सरकार ला रही नया नियम, 20 डिग्री से कम और 28 डिग्री से ज्यादा नहीं होगा तापमान