फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: स्मार्टफोन इस्तेमाल करते समय की गई ये गलतियां आपको पहुंचा सकती हैं जेल, जानें डिटेल्स

Sat, 08 Oct 2022 12:33 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 08 Oct 2022 12:33 PM IST
विज्ञापन
Mistakes To Avoid While Using Smartphones Otherwise May go to Jail Know Why
Smartphone - फोटो : Istock

आज के समय हम में से अधिकतर लोगों के पास स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन आने के बाद हमारे कई काम काफी आसान हो गए हैं। आज हम कई जरूरी सेवाओं का लाभ घर बैठे मोबाइल फोन की मदद से उठा रहे हैं। अगर आप भी स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। स्मार्टफोन का उपयोग करते समय कुछ बातों को जानना बहुत जरूरी है। अगर आप इन बातों को नहीं जानते हैं। ऐसे में इस बात की संभावना है कि आपको जेल तक हो सकती है। बीते कुछ सालों में ऐसी कई घटनाएं सामने निकलकर आई हैं, जहां स्मार्टफोन का उपयोग गलत कामों के लिए किया गया है। अगर आप स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं, तो आपको कुछ गलतियों को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। स्मार्टफोन का उपयोग करते समय की गई ये गलतियां आपको जेल पहुंचा सकती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में - 

Mistakes To Avoid While Using Smartphones Otherwise May go to Jail Know Why
Smartphone - फोटो : istock

स्मार्टफोन का उपयोग करते समय उस पर कभी भी किसी असंवेदनशील गतिविधियों को अंजाम न दें। अगर आप अपने स्मार्टफोन पर किसी प्रकार की असंवेदनशील गतिविधि को करते हैं। ऐसे में आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Mistakes To Avoid While Using Smartphones Otherwise May go to Jail Know Why
Smartphone - फोटो : istock

अपने स्मार्टफोन में कभी भी बम, बारूद या हथियार बनाने से जुड़ी चीजों को सर्च न करें। ऐसा करने पर आप सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आ सकते हैं और आपको जेल हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mistakes To Avoid While Using Smartphones Otherwise May go to Jail Know Why
Smartphone - फोटो : istock

कभी भी अपने स्मार्टफोन में किसी की अनुमति के बगैर उसकी प्राइवेट फोटो या वीडियो को लीक न करें। अगर आप किसी व्यक्ति की अनुमति के बगैर उसकी फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया या किसी अन्य जगह पर लीक करते हैं। ऐसे में आपको जेल हो सकती है। ये एक साइबर अपराध है।

विज्ञापन
Mistakes To Avoid While Using Smartphones Otherwise May go to Jail Know Why
Smartphone - फोटो : istock

आपको अपने स्मार्टफोन से कभी भी किसी की धार्मिक और जातिगत भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहिए। इसके अलावा कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति को आपत्तिजनक मैसेज नहीं भेजना चाहिए। ये कानूनन जुर्म है। ऐसा करने पर आपको जेल जाना पड़ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed