फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: खरीद रहे हैं मेडिकल इंश्योरेंस तो इन चार बातों का जरूर रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्चा

Tue, 06 Jun 2023 12:32 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 06 Jun 2023 12:32 PM IST
विज्ञापन
Medical Insurance Tips in Hindi  Consider These Things Before Buying Medical Health Policy
मेडिकल इंश्योरेंस पॉलिसी लेते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Istock

Medical Insurance Tips: आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में ये बेहद जरूरी है कि आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें, क्योंकि हमारी एक छोटी सी गलती के कारण हम काफी बीमार तक पड़ सकते हैं। वहीं, बीमार पड़ने के बाद लोगों को अस्पताल जाना पड़ता है। जहां पर डॉक्टर की फीस, अस्पताल का खर्च, दवाओं पर लगने वाले पैसों आदि के कारण काफी पैसे खर्च हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो अपने इन पैसों को बचा सकते हैं एक हेल्थ इंश्योरेंस लेकर। बस ध्यान रहे कि अगर आप कोई भी हेल्थ इंश्योरेंस ले रहे हैं, तो पहले कुछ बातों को जान लें। वरना आपको बाद में दिक्कत भी हो सकती है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि मेडिकल इंश्योरेंस खरीदते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Medical Insurance Tips in Hindi  Consider These Things Before Buying Medical Health Policy
मेडिकल इंश्योरेंस पॉलिसी लेते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Istock

इन बातों का जरूर रखें ध्यान:-

कम उम्र में खरीदें

  • ध्यान रहे कि मेडिकल इंश्योरेंस को कम उम्र में ही खरीदें। इससे आपका प्रीमियम अमाउंट बाकी की तुलना में कम होगा। साथ ही आपको कवरेज भी ज्यादा का मिल सकता है। जबकि ज्यादा उम्र में मेडिकल इंश्योरेंस लेने पर आपको नुकसान हो सकता है।
Medical Insurance Tips in Hindi  Consider These Things Before Buying Medical Health Policy
मेडिकल इंश्योरेंस पॉलिसी लेते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Istock

उचित कवरेज खरीदें

  • मेडिकल इंश्योरेंस में इस बात का ध्यान दें कि हॉस्पिटलाइजेशन से पहले और बाद में कितना खर्च कवर किया जा रहा है
  • हेल्थ चेक-अप की सुविधा है या नहीं
  • वेटिंग पीरियड कितना है आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Medical Insurance Tips in Hindi  Consider These Things Before Buying Medical Health Policy
मेडिकल इंश्योरेंस पॉलिसी लेते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Istock

मेडिकल हिस्ट्री बताना न भूलें

  • आप अगर कोई मेडिकल इंश्योरेंस पॉलिसी ले रहे हैं, तो कोई भी मेडिकल हिस्ट्री न छुपाएं। कंपनी को अपनी मेडिकल हिस्ट्री के बारे में जरूर बता देना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इंश्योरेंस कंपनी आपको बाद में क्लेम करते समय परेशान कर सकती है।
विज्ञापन
Medical Insurance Tips in Hindi  Consider These Things Before Buying Medical Health Policy
मेडिकल इंश्योरेंस पॉलिसी लेते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : istock

तुलना करें

  • आप जब भी कोई मेडिकल इंश्योरेंस खरीदें, तो कई प्लान की तुलना जरूर करें। ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन तक में अलग-अलग कंपनियों के प्लान की तुलना जरूर करें। इससे आप अपने काफी पैसे बचा सकते हैं और एक बेहतर प्लान चुन सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed