LPG 10 Kg Gas: लोगों की शिकायतें पिछले कुछ समय से चल रही है कि उन्हें एलपीजी गैस सिलिंडर की बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मिडिल ईस्ड में चल रहे तनाव के बीच ऐसा हो रहा है, क्योंकि इसका सीधा असर तेल-गैस की सप्लाई पर पड़ रहा है।
वहीं, सोशल मीडिया से लेकर लोगों के बीच चर्चा है कि अब सरकार 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी गैस सिलिंडर में 10 किलोग्राम गैस ही देगी, लेकिन क्या ये सच है? क्या सरकार सच में ऐसा करने जा रही है? चलिए जानते हैं इस पर सरकार ने क्या जवाब दिया है...
2 of 6
क्या 14 किलो वाले सिलिंडर में 10 किलो एलपीजी गैस मिलेगी?
- फोटो : अमर उजाला
एलपीजी गैस को लेकर क्या चर्चा चल रही है?
- सोशल मीडिया पर और लोग आपस में ये चर्चा करते हुए देख जा रहे हैं कि अब सरकार एलपीजी गैस सिलिंडर के 14.2 किलोग्राम वाले सिलिंडर में सिर्फ 10 किलोग्राम गैस ही देगी
- दावा ये भी किया जा रहा है कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोगों तक गैस सिलिंडर की सप्लाई को पहुंचाया जा सके
3 of 6
क्या 14 किलो वाले सिलिंडर में 10 किलो एलपीजी गैस मिलेगी?
- फोटो : Adobe stock
क्या सच में 14.2 किलो वाले सिलिंडर में 10 किलो ही गैस मिलेगी?
- नहीं, ऐसा नहीं है और ये हम नहीं बल्कि, सरकार कह रही है
- सरकार की तरफ से ऐसी सभी खबरों का खंडन किया गया जिसमें ये चर्चा है कि 14.2 किलो वाले LPG गैस सिलेंडर में 10 किलो गैस देने पर विचार किया जा रहा है
4 of 6
सुजाता शर्मा, संयुक्त सचिव, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
- फोटो : ANI वीडियो ग्रैब
क्या कहा गया सरकार की तरफ से?
- पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से प्रेस वार्ता में इस बात को अफवाह बताया गया कि सरकार 14.2 किलो वाले LPG गैस सिलेंडर में 10 किलो गैस देगी
- मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने बताया कि, घरेलू एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और लोगों को किसी अफवाह पर ध्यान देनी क जरूरत नहीं है
5 of 6
क्या 14 किलो वाले सिलिंडर में 10 किलो एलपीजी गैस मिलेगी?
- फोटो : Adobe Stock
पैनिक बुकिंग भी घटी-सरकार
- सरकार की तरफ से ये भी जानकारी दी गई की पैनिक बुकिंग यानी जो लोग एडवांस में एलपीजी गैस सिलिंडर बुक कर रहे थे उसमें कमाई आई है
- पहले ये आंकड़ा 88 लाख तक पहुंच गया था, लेकिन अब ये घटकर लगभग 50 लाख के आसपास आ गया है