फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LIC: एलआईसी की ये स्कीम है बेहद खास, निवेश करने के बाद हर महीने मिलेगी 12 हजार रुपये की पेंशन

Sun, 16 Oct 2022 01:37 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 16 Oct 2022 01:37 PM IST
विज्ञापन
LIC Saral Pension Plan Benefits, Calculator, Document Required know all details here in Hindi
LIC Saral Pension Plan - फोटो : Istock

LIC Saral Pension Plan: हम में से अधिकतर लोग अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहते हैं। ऐसे में उसको सुरक्षित करने के लिए हम काफी पहले से निवेश शुरू कर देते हैं। हालांकि, देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, जो निवेश के लिए सुरक्षित स्कीम की तलाश करते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। एलआईसी की इस स्कीम का नाम सरल पेंशन प्लान है। इस स्कीम में निवेश करके आप हर महीने 12 हजार रुपये की पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। ये योजना आपके भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने का काम करेगी। ऐसे में वृद्धावस्था के दौरान आपको किसी दूसरे व्यक्ति के ऊपर आर्थिक रूप से निर्भर होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आप कैसे एलआईसी सरल पेंशन प्लान में निवेश करके हर महीने 12 हजार रुपये पेंशन का लाभ उठा सकते हैं?

LIC Saral Pension Plan Benefits, Calculator, Document Required know all details here in Hindi
LIC Saral Pension Plan - फोटो : istock

एलआईसी सरल पेंशन योजना एक सिंगल प्रीमियम प्लान है। इसमें निवेश करने के बाद आपको फिक्स्ड डिपॉजिट जैसा फायदा मिलता है। इस योजना में 40 से 80 वर्ष के बीच के लोग ही निवेश कर सकते हैं।

LIC Saral Pension Plan Benefits, Calculator, Document Required know all details here in Hindi
LIC Saral Pension Plan - फोटो : Istock

इस स्कीम को आप अपनी पत्नी के साथ मिलकर भी खरीद सकते हैं। इस प्लान में निवेश की अधिकतम सीमा को तय नहीं किया गया है। अगर आप 42 साल की उम्र में एलआईसी सरल पेंशन प्लान में 30 लाख रुपये की एन्युटी खरीदते हैं। ऐसे में आपको हर महीने 12,388 रुपये की पेंशन हर महीने मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
LIC Saral Pension Plan Benefits, Calculator, Document Required know all details here in Hindi
LIC Saral Pension Plan - फोटो : Istock

इस स्कीम में निवेश करने के बाद आपको लोन की सुविधा भी मिलती है। एलआईसी सरल पेंशन प्लान में आपको मासिक, त्रैमासिक, छमाही या सालाना आधार पर पेंशन का लाभ मिलता है। 

विज्ञापन
LIC Saral Pension Plan Benefits, Calculator, Document Required know all details here in Hindi
LIC Saral Pension Plan - फोटो : Istock

एलआईसी सरल पेंशन योजना में निवेश करते समय आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इसमें निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक डिटेल्स और पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं।

PM Kisan Yojana: कल जारी होगी किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त, जानिए किन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed