फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LIC Aam Aadmi Bima Yojana: इस योजना में 100 रुपये का निवेश करने पर मिलेगा 75 हजार का फायदा, जानें डिटेल्स

Tue, 03 May 2022 04:24 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 03 May 2022 04:24 PM IST
विज्ञापन
LIC Aam Aadmi Bima Yojana Benefits Invest 1000 Monthly and Get 75000 on Maturity News in Hindi
LIC Aam Aadmi Bima Yojana - फोटो : istock

LIC Aam Aadmi Bima Yojana: आज हम आपको एलआईसी की एक खास बीमा योजना के बारे में बताने वाले हैं। इस स्कीम का नाम एलआईसी आम आदमी बीमा कवर योजना है। भारत में बड़े पैमाने पर लोग इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। देश में एक बड़ी आबादी असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों की है। इन लोगों को अपने दैनिक जीवन में कई तरह की आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जीवन यापन करने में इनको कई दिक्कतें आती हैं। मौसमी बेरोजगारी भी इनके लिए किसी बड़ी समस्या से कम नहीं है। इसके अलावा भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में कई गरीब और निम्न वर्ग के भूमिहीन परिवार भी हैं। इन लोगों को भी जीवन में गुजर बसर करने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में एलआईसी की आम आदमी बीमा कवर पॉलिसी असंगठित क्षेत्र और गरीब भूमिहीन परिवार से जुड़े लोगों को बीमा कवर प्रदान करती है। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -

LIC Aam Aadmi Bima Yojana Benefits Invest 1000 Monthly and Get 75000 on Maturity News in Hindi
LIC Aam Aadmi Bima Yojana - फोटो : istock

इस स्कीम के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों को केवल बीमा कवर ही नहीं दिया जाता बल्की कई दूसरी सुविधाएं भी दी जाती हैं। एलआईसी की इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको हर साल 100 रुपये के प्रीमियम का भुगतान करना होगा। 

LIC Aam Aadmi Bima Yojana Benefits Invest 1000 Monthly and Get 75000 on Maturity News in Hindi
LIC Aam Aadmi Bima Yojana - फोटो : istock

इस स्कीम के अंतर्गत बाकी के 50 प्रतिशत पैसों का भुगतान राज्य सरकार करती है। इस कारण स्कीम का कुल प्रीमियम 200 रुपये है। इसमें 100 रुपये का भुगतान आपकी ओर से किया जाता है। वहीं बाकी के 100 रुपये का भुगतान आपके लिए राज्य सरकार करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
LIC Aam Aadmi Bima Yojana Benefits Invest 1000 Monthly and Get 75000 on Maturity News in Hindi
LIC Aam Aadmi Bima Yojana - फोटो : iStock

एलआईसी आम आदमी बीमा कवर योजना के तहत अगर बीमाधारक की प्राकृतिक मृत्यु होती है। इस स्थिति में नॉमिनी को 30 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं अगर बीमाधारक की किसी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है। 

विज्ञापन
LIC Aam Aadmi Bima Yojana Benefits Invest 1000 Monthly and Get 75000 on Maturity News in Hindi
LIC Aam Aadmi Bima Yojana - फोटो : istock

ऐसे में बीमाधारक द्वारा तय किए नॉमिनी को 75 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। इसके अलावा बीमाधारक अगर पूर्ण रूप से स्थाई विकलांग हो जाता है। इस स्थिति में भी उसको 75 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed