फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम किसान योजना के लाभर्थियों के लिए खुशखबरी: इस दिन आ सकते हैं 11वीं किस्त के पैसे, मिलेंगे 2 हजार रुपये

Tue, 03 May 2022 04:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 03 May 2022 04:18 PM IST
विज्ञापन
pm kisan samman nidhi yojana 11th installment date utility news in hindi
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त कब आएगी - फोटो : istock

देश का किसान सशक्त बन सके, उसे किसी चीज की कमी न हो, फसल बोने के लिए उत्तम बीज मिल सके, खेती करने के लिए संसाधन मिल सके, किसान कर्जे में न डूबे और उन्हें किसी तरह की दिक्कतें न हो आदि। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए देश में किसानों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इसमें किसानों को आर्थिक लाभ दिया जाता है, जो उनके सीधे बैंक खाते में सरकार द्वारा भेजा जाता है। मिल रही इस आर्थिक मदद से किसानों के कई काम हो जाते हैं। वहीं, अब पीएम किसान योजना के अंतर्गत आने वाले लाभर्थियों को अगली किस्त का इंतजार है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि कब तक आपके बैंक खाते में ये पैसे आ सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में 11वीं किस्त के बारे में जान सकते हैं...

pm kisan samman nidhi yojana 11th installment date utility news in hindi
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त कब आएगी - फोटो : istock

सालाना 6 हजार रुपये

  • बात अगर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत मिलने वाली आर्थिक मदद की करें, तो इसमें किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। ये पैसे 2-2 हजार रुपये की तीन किश्तों में दिए जाते हैं। इनकी मदद से किसान अपनी खेती के लिए सामान खरीदता है।
pm kisan samman nidhi yojana 11th installment date utility news in hindi
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त कब आएगी - फोटो : istock

अब तक आ चुकी हैं 10 किस्त

  • किसानों को हर किस्त में 2 हजार रुपये दिए जाते हैं, जो सीधे उनके बैंक खाते में भेजे जाते हैं। अब तक किसानों को इसकी 10 किस्त मिल चुकी हैं और सबको अब 11वीं किस्त का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
pm kisan samman nidhi yojana 11th installment date utility news in hindi
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त कब आएगी - फोटो : istock

कब आएगी 11वीं किस्त?

  • जहां 10 किस्तों के पैसे किसानों के बैंक खातों में पहुंच चुके हैं, तो वहीं दूसरी तरफ अब 11वीं किस्त का इंतजार लाभर्थियों को है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मई महीने में किसानों के बैंक खाते में 11वीं किस्त पहुंच सकती है।
विज्ञापन
pm kisan samman nidhi yojana 11th installment date utility news in hindi
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त कब आएगी - फोटो : istock

ई-केवाईसी जरूर करवा लें

  • आपको अगर 11वीं किस्त के पैसे चाहिए, तो इससे पहले आपको ई-केवाईसी जरूर करवा लेनी है। अगर आप ये नहीं करवाते हैं तो ऐसी स्थिति में आप 11वीं किस्त के पैसों से वंचित रह सकते हैं। मौजूदा समय में इसकी आखिरी तारीख 31 मई 2022 रखी गई है। इसलिए इस तारीख से पहले ई-केवाईसी जरूर करवा लें, ताकि आपको इस योजना का लाभ मिल सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed