महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करने और उनको स्वरोजगार की दिशा में बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इसका नाम लखपति दीदी योजना है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक स्तर पर मजबूत बनाना और उनके जीवनस्तर को सुधारना है। लखपति दीदी योजना के जरिए सरकार ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित करती है और उनको स्वयं सहायता समूह के साथ जोड़ती है। इन समूहों में महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके उनको स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में कई बार लखपति दीदी योजना का जिक्र कर चुके हैं।
{"_id":"682b04e195edb7de6f0ee7e9","slug":"lakhpati-didi-yojana-registration-process-document-requirement-and-benefits-2025-05-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lakhpati Didi Yojana: ब्याजमुक्त 5 लाख रुपये तक का मिलता है लोन, जानिए क्या है लखपति दीदी योजना?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Lakhpati Didi Yojana: ब्याजमुक्त 5 लाख रुपये तक का मिलता है लोन, जानिए क्या है लखपति दीदी योजना?
Mon, 19 May 2025 04:49 PM IST
संकल्प सिंह
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 19 May 2025 04:49 PM IST
सार
इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक स्तर पर मजबूत बनाना और उनके जीवनस्तर को सुधारना है। लखपति दीदी योजना के जरिए सरकार ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित करती है और उनको स्वयं सहायता समूह के माध्यम से जोड़ती है।
विज्ञापन
Lakhpati Didi Yojana
- फोटो : Adobe Stock
Trending Videos
Lakhpati Didi Yojana
- फोटो : Adobe Stock
लोन
- लखपति दीदी योजना के अंतर्गत महिलाओं को लोन भी दिया जाता है।
- सबसे खास बात यह है कि इस लोन पर उन्हें किसी भी प्रकार की ब्याज दरों का भुगतान नहीं करना होता है।
- इस स्कीम के अंतर्गत महिलाओं को 1 लाख रुपये ले लेकर 5 लाख रुपये लोन के रूप में दिए जाते हैं।
Property Rights Of Women: शादी के बाद पिता की संपत्ति में बेटी का कितना होता है हक? जानिए यहां
Lakhpati Didi Yojana
- फोटो : Adobe Stock
कैसे लें लखपति दीदी योजना का लाभ?
- अगर आप भी लखपति दीदी योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो इसके लिए सबसे पहले आपको किसी स्वयं सहायता समूह के साथ जुड़ना है।
- इसके बाद आपको यहां पर ट्रेनिंग लेनी है और ट्रेनिंग लेने के बाद अपना बिजनेस प्लान बनाना होगा और स्वयं सहायता समूह के पास जमा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lakhpati Didi Yojana
- फोटो : Adobe Stock
- आपने जो बिजनेस प्लान बनाया है उस रिपोर्ट को स्वयं सहायता समूह सरकार के पास भेजेगी।
- अगर सबकुछ ठीक रहता है तो रिव्यू के बाद आपके नाम पर लोन जारी कर दिया जाएगा।
- इस तरह लोन लेकर आप अपने व्यवसाय को शुरू कर सकती हैं।
AC Tips: 1 टन के एसी को 8 घंटे चलाने पर कितने यूनिट बिजली की होती है खपत? जानिए यहां
विज्ञापन
Lakhpati Didi Yojana
- फोटो : Adobe Stock
ये दस्तावेज हैं जरूरी
- ध्यान दें, लखपति दीदी योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेज होने चाहिए।
- अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं होते हैं, तो इस स्थिति में आपके आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा।
- आपके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, इनकम प्रूफ, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर आदि दस्तावेज होने चाहिए।