Karwa Chauth 2024 Gift Idea: हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस साल 20 अक्तूबर के दिन करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा। अगर आप करवा चौथ के मौके पर अपनी पत्नी को कोई खास तोहफा देना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको एक शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां करवा चौथ के शुभ अवसर पर आप अपनी पत्नी के नाम इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।
Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर पत्नी को दें यह स्पेशल तोहफा, मिलेंगे लाखों रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में महिलाओं के लिए शुरू की गई यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। महिला सम्मान बचत पत्र योजना में निवेश करने पर आपको 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है।
इस स्कीम की सबसे खास बात यह है कि इसमें निवेश करने पर आपको किसी भी तरह के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना होता है। यह पूरी तरह रिस्क फ्री है।
IRCTC: दिवाली से पहले अयोध्या, काशी और प्रयागराज घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, जानिए किराया
इस स्कीम में आप न्यूनतम 1 हजार रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। वहीं निवेश के अधिकतम सीमा 2 लाख रुपये निश्चित की गई है। महिला सम्मान बचत पत्र योजना में अधिकतम दो सालों के लिए निवेश किया जा सकता है।
अगर आप महिला सम्मान बचत पत्र योजना में पत्नी के नाम दो लाख रुपये का निवेश दो सालों के लिए करते हैं तो आपको मैच्योरिटी के समय 2,32,044 रुपये मिलेंगे। ये पैसे पत्नी को आर्थिक रूप से सशक्त करेंगे।
Indian Railways: ट्रेन में बिना टिकट कर रहे हैं सफर, तो कितना लगता है जुर्माना? जरूर जान लीजिए नियम