Jio vs Airtel: अगर आप जियो या एयरटेल दोनों ही टेलीकॉम कंपनियों के बेस्ट रिचार्ज प्लान्स के बारे में रिसर्च कर रहे हैं। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको जियो और एयरटेल के एक महीने की वैलिडिटी वाले बेस्ट रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इन प्लान्स में आपको एक महीने की वैलिडिटी के साथ कई शानदार बेनिफिट्स मिलते हैं। इन प्लान्स में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ इंटरनेट का मजा भी मिलता है। इसमें आपको कई दूसरे बेनिफिट्स भी मिलते हैं। इसके अलावा इन प्लान्स को मोबाइल में रिचार्ज कराने के बाद आपको SMS की सुविधा भी मिल रही है। ऐसे में ये प्लान्स आपके लिए एक बेस्ट विकल्प साबित हो सकते हैं। जियो और एयरटेल के महीने भर की वैलिडिटी वाले इन प्लान्स को ज्यादातर लोग अपने फोन में रिचार्ज कराना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इन रिचार्ज प्लान्स के बारे में विस्तार से -
Jio vs Airtel: जियो या एयरटेल, जानिए महीने भर की वैलिडिटी के लिए किसके रिचार्ज प्लान्स हैं बेस्ट?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जियो का 299 रुपये का रिचार्ज प्लान
जियो के इस रिचार्ज प्लान में आपको कुल 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आपको इंटरनेट उपयोग के लिए रोजाना 2GB डाटा मिलता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मैसेजिंग के लिए रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है।
जियो का 239 रुपये का रिचार्ज प्लान
इस प्लान में आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। प्लान में इंटरनेट उपयोग के लिए रोजाना 1.5 GB इंटरनेट डाटा मिलता है। जियो के इस प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिल रही है।
एयरटेल का 239 रुपये का रिचार्ज प्लान
एयरटेल के इस प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आपको कुल 28 दिनों की वैधता मिल रही है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना इंटरनेट उपयोग के लिए 1.5GB डाटा मिलता है। प्लान में आपको मैसेजिंग के लिए रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है।
एयरटेल का 265 रुपये का रिचार्ज प्लान
एयरटेल के इस प्लान में कुल 30 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। इस प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ इंटरनेट उपयोग के लिए रोजाना 1.5GB इंटरनेट डाटा मिलता है। प्लान में मैसेजिंग के लिए रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिलती है। आप अपनी सुविधानुसार इनमें से किसी भी एक अच्छे प्लान को अपने मोबाइल में रिचार्ज करा सकते हैं।