JIo Recharge Plans: आज हम आपको जियो के उन शानदार रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनमें आपको हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलता है। ऐसे में अगर आप आईपीएल देखना चाहते हैं, तो जियो के ये प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स आपके लिए एक बेस्ट विकल्प साबित हो सकते हैं। इन प्लान्स में आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन के अलावा डाटा और कॉलिंग का फायदा भी मिलता है। इसके अलावा इन प्लान्स में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ एसएमएस की सुविधा भी मिलती है। भारत में बड़े पैमाने पर लोग जियो के इन रिचार्ज प्लान्स को फोन में रिचार्ज करा रहे हैं। अगर आप भी आईपीएल देखने को शौकीन हैं, तो जियो के ये प्लान्स खास आपके लिए हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको जियो के शानदार क्रिकेट प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं। इन प्लान्स में आपको इंटरनेट उपयोग के लिए रोजाना 2GB या उससे अधिक मात्रा में डाटा लिमिट मिलती है। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
Jio: जियो के इन प्लान्स में मिल रहा है हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन, डाटा और कॉलिंग का भी उठा सकेंगे मजा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 17 Apr 2022 04:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन