फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Internet: जापान ने तोड़ा इंटरनेट की हाई स्पीड का रिकॉर्ड, जानें कहां है भारत और टॉप-5 देशों की लिस्ट भी देखें

Sat, 12 Jul 2025 11:44 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 12 Jul 2025 11:44 AM IST
सार

Kis Desh Ki Kitni Internet Speed Hai: जापान ने इंटरनेट की हाई स्पीड के जरिए 10.20 लाख Gbps इंटरनेट स्पीड का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है, लेकिन क्या आप जानते हैं भारत की इसमें क्या स्थिति है?

विज्ञापन
Japan Breaks World Internet Speed Record Where India Stands Top 5 Fastest Countries List
दुनिया में किस देश की इंटरनेट स्पीड कितनी है? - फोटो : Adobe Stock

Japan Internet High Speed: आज के समय में अगर हमें कुछ भी जानना है तो शायद हमें किसी से पूछने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम इसे एक क्लिक में जान सकते हैं यानी इंटरनेट की मदद से। आज के समय में इंटरनेट के जरिए लगभग सभी काम बेहद आसानी से हो जाते हैं। 2जी से होते हुए आज हम भारत में 5जी हाई स्पीड इंटरनेट का मजा ले रहे हैं।



पर क्या आप जानते हैं अब जापान ने इंटरनेट की दुनिया में एक नया हाई स्पीड रिकॉर्ड बना लिया है। दरअसल, हाल ही में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशंस टेक्नोलॉजी जो कि जापान की है के शोधकर्ताओं ने एडवांस फाइबर केबल के जरिए सबसे तेज स्पीड हासिल की है। ये स्पीड इतनी अधिक है कि एक सेकेंड में नेटफ्लिक्स की पूरी लाइब्रेरी डाउनलोड हो सकती है, लेकिन क्या आप जानते हैं इंटरनेट की स्पीड के मामले में भारत कहां ठहरता है? तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Japan Breaks World Internet Speed Record Where India Stands Top 5 Fastest Countries List
दुनिया में किस देश की इंटरनेट स्पीड कितनी है? - फोटो : अमर उजाला

पहले जान लें भारत की क्या है स्थिति?

  • इंटरनेट की स्पीड के मामले में भारत  टॉप-10 के देशों में शामिल नहीं है। यहां पर मोबाइल इंटरनेट स्पीड 100.78 Mbps है। जबकि, एवरेज ब्रॉडबैंड स्पीड 63.55 Mbps है। ऐसे में अभी यहां पर स्पीड बाकी देशों के मुकाबले काफी कम है।
Japan Breaks World Internet Speed Record Where India Stands Top 5 Fastest Countries List
दुनिया में किस देश की इंटरनेट स्पीड कितनी है? - फोटो : FREEPIK

कौन से हैं टॉप-5 देश?

नंबर 1

  • वहीं, पहले नंबर पर सिंगापुर है। जहां पर 368.50 Mbps से इंटरनेट चलता है। यहां हर दफ्तर से लेकर घर में 1 Gbps फाइबर स्पीड है। यहां पर इंटरनेट की सबसे बेस्ट स्पीड है जिसके कारण गेमिंग से लेकर क्लाउड तक जैसी अन्य चीजें काफी तेज स्पीड में डाउनलोड हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Japan Breaks World Internet Speed Record Where India Stands Top 5 Fastest Countries List
दुनिया में किस देश की इंटरनेट स्पीड कितनी है? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 2 और 3

  • दुबई इंटरनेट की स्पीड के मामले में दुनिया में दूसरे नंबर पर आता है। यहां पर इंटरनेट डाउनलोड की स्पीड 318.63 Mbps है। जो लोगों को इंटरनेट पर होने वाले कामों में तेजी प्रदान करता है
  • इंटरनेट की स्पीड के मामले में जो तीसरे नंबर पर देश आता है वो है हॉन्गकॉन्ग। यहां पर इंटरनेट डाउनलोड स्पीड 312.60 Mbps है
विज्ञापन
Japan Breaks World Internet Speed Record Where India Stands Top 5 Fastest Countries List
दुनिया में किस देश की इंटरनेट स्पीड कितनी है? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 4 और 5

  • फ्रांस भी इंटरनेट की दुनिया में छाया हुआ है क्योंकि ये इस मामले में चौथे पायदान पर आता है। यहां पर स्कूलों से लेकर कॉलेज और बाकी चीजें पूरी तरह से डिजिटल हैं और यहां पर यहां इंटरनेट डाउनलोड स्पीड 308.01 Mbps है
  • पांचवें स्थान पर आइसलैंड आता है, जहां पर इंटरनेट स्पीड 306.22 Mbps है। इससे इंटरनेट पर होने वाले कामों को करने में तेजी मिलती है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed