Janani Suraksha Yojana: आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने वाले हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना है। इस योजना के अंतर्गत प्रसव के दौरान महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। भारत में हर वर्ष कई महिलाओं की जान प्रसव के दौरान चली जाती है। ऐसे में इस योजना का उद्देश्य प्रसव के दौरान होने वाली महिलाओं की मृत्यु के आंकड़ों को कम करना है। देश में ऐसी महिलाओं की संख्या काफी अधिक है, जिनकी आर्थिक स्थिति खराब है। ऐसे में प्रसव के दौरान आने वाले अतिरिक्त खर्चे को वो या उनका परिवार वहन नहीं कर पाता। महिलाओं की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने जननी सुरक्षा योजना की शुरुआत की। स्कीम के अंतर्गत महिलाओं को प्रसव के दौरान आर्थिक और चिकित्सकीय सहायता प्रदान की जाती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस योजना से जुड़ी खास बातों के बारे में -
जननी सुरक्षा योजना: इस योजना के अंतर्गत प्रसव के दौरान महिलाओं को मिलती है आर्थिक सहायता, ऐसे उठाएं लाभ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन