फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Luggage Rules: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो जान लें कितना सामान अपने साथ ले जा सकते हैं

Fri, 18 Jul 2025 02:33 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 18 Jul 2025 02:33 PM IST
सार

IRCTC Luggage Rules: अगर आप भी ट्रेन में सफर करते हैं तो आपको भारतीय रेलवे के लगेज नियमों के बारे में जरूर पता होना चाहिए। आप अपने साथ ट्रेन में कितना सामान लेकर सफर कर सकते हैं? इसको लेकर भारतीय रेलवे ने पहले से नियम बना रखा है। 

विज्ञापन
IRCTC Luggage Rules Know How Much Baggage allowed on Indian Railways Trains check details in Hindi
IRCTC Luggage Rules - फोटो : AdobeStock

IRCTC Luggage Rules: भारतीय रेलवे में हर रोज लाखों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। ट्रेन में सफर करना अन्य साधनों की तुलना में ज्यादा सस्ता और सुविधाजनक विकल्प है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है।



एयरपोर्ट की तरह रेलवे स्टेशन पर कितना सामान आप अपने साथ लेकर सफर कर सकते हैं इसको लेकर चेकिंग नहीं होती है। इस कारण कई यात्रियों को इस बारे में पता नहीं होता है कि वह अपने साथ कितना सामान लेकर सफर कर सकते हैं। कई बार देखने को मिलता है कि कुछ यात्री अपने साथ जितना मर्जी उतना सामान लेकर ट्रेन में सफर करते हैं। इस कारण कई बार उनको रेलवे स्टेशन पर पेनल्टी या परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

IRCTC Luggage Rules Know How Much Baggage allowed on Indian Railways Trains check details in Hindi
IRCTC Luggage Rules - फोटो : AdobeStock

अगर आप भी ट्रेन में सफर करते हैं तो आपको भारतीय रेलवे के लगेज नियमों के बारे में जरूर पता होना चाहिए। आप अपने साथ ट्रेन में कितना सामान लेकर सफर कर सकते हैं? इसको लेकर भारतीय रेलवे ने पहले से नियम बना रखा है। 

IRCTC Luggage Rules Know How Much Baggage allowed on Indian Railways Trains check details in Hindi
IRCTC Luggage Rules - फोटो : AdobeStock

फर्स्ट एसी 

अगर आप फर्स्ट एसी में सफर कर रहे हैं तो आप अपने साथ 70 किलोग्राम तक के वजन को ले जा सकते हैं। यही नहीं फर्स्ट एसी में आपको 15 किलो सामान अतिरिक्त ले जाने की छूट भी मिलती है। इसके लिए आपसे किसी भी प्रकार का कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Luggage Rules Know How Much Baggage allowed on Indian Railways Trains check details in Hindi
IRCTC Luggage Rules - फोटो : AdobeStock

सेकेंड एसी, थर्डी एसी और चेयरकार

वहीं सेकेंड एसी में सफर करने वाले यात्री अपने साथ 50 किलोग्राम तक के वजन के सामान ले जा सकते हैं। इस क्लास में आपको 10 किलोग्राम के वजन को ले जाने की अतिरिक्त छूट मिलती है। वहीं अगर आप थर्ड एसी और चेयर कार में सफर कर रहे हैं तो आप अपने साथ 40 किलोग्राम तक का वजन ले जा सकते हैं। इसमें आपको 10 किलोग्राम की अतिरिक्त छूट मिलेगी। 

विज्ञापन
IRCTC Luggage Rules Know How Much Baggage allowed on Indian Railways Trains check details in Hindi
IRCTC Luggage Rules - फोटो : Adobe Stock

स्लीपर क्लास और जनरल कोच

अगर आपका टिकट स्लीपर क्लास में है तो आप इस कोच में अपने साथ 40 किलोग्राम तक के वजन को ले जा सकते हैं। इसमें आपको 10 किलोग्राम एक्स्ट्रा ले जाने की छूट मिलती है। इसके अलावा जनरल कोच में आप अपने साथ 35 किलोग्राम तक का वजन ले जा सकते हैं। इसमें आप 10 किलो एक्स्ट्रा सामान अपने साथ ले जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed