फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: क्यों है प्लेटफॉर्म टिकट लेना जरूरी और पकड़े जाने पर कितना देना पड़ सकता है जुर्माना? यहां जानें

Fri, 02 Feb 2024 01:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 02 Feb 2024 01:41 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways Rules for Platform Ticket check here
प्लेटफॉर्म टिकट का क्या नियम है? - फोटो : istock

Platform Ticket Rules: आपने भारतीय ट्रेन से तो सफर किया ही होगा? रोजाना एक बड़ी संख्या में लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं और अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। वहीं, लोग अपने रिश्तेदारों, दोस्तों, घरवालों आदि को छोड़ने रेलवे स्टेशन भी जाते हैं। बस कई लोग स्टेशन के बाहर ड्रॉप कर देते हैं, तो कई लोग प्लेटफॉर्म तक छोड़कर आते हैं। ऐसे में अगर जो लोग किसी को छोड़ने स्टेशन के अंदर जाते हैं, उन्हें प्लेटफॉर्म टिकट लेना पड़ता है। पर कई बार लोग ये टिकट नहीं लेते, तो कई लोग ले लेते हैं। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि ये टिकट लेना क्यों जरूरी है और अगर आप नहीं लेते हैं, तो आप पर कितना जुर्माना लग सकता है। तो चलिए जानते हैं...

Indian Railways Rules for Platform Ticket check here
प्लेटफॉर्म टिकट का क्या नियम है? - फोटो : istock

दो घंटे के लिए वैलिड

  • आप जब भी किसी को छोड़ने रेलवे स्टेशन जाते हैं, तो आपको प्लेटफॉर्म टिकट लेना होता है। इसकी कीमत 10 रुपये होती है और इस टिकट की वैलिडिटी दो घंटे के लिए होती है यानी आप प्लटेफॉर्म के अंदर सिर्फ दो घंटे तक ही रह सकते हैं।
Indian Railways Rules for Platform Ticket check here
प्लेटफॉर्म टिकट का क्या नियम है? - फोटो : istock

क्यों जरूरी है प्लेटफॉर्म टिकट?

  • दरअसल, जब भी लोग यात्रियों को छोड़ने प्लेटफॉर्म तक जाते हैं तो ऐसे में वहां पर भीड़ हो जाती है। इसी भीड़ को कम करने के लिए प्लेटफॉर्म टिकट दिया जाता है। ऐसे में जिन्हें जरूरी होता है वही लोग स्टेशन के अंदर जाते हैं और बाकी बाहर से ही लौट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Rules for Platform Ticket check here
प्लेटफॉर्म टिकट का क्या नियम है? - फोटो : istock
  • यहां आपके लिए ये भी जानना जरूरी हो जाता है कि हर रेलवे स्टेशन की एक क्षमता होती है, और इसी हिसाब से ये प्लेटफॉर्म टिकट भी जारी किए जाते हैं। अगर आपके प्लेटफॉर्म टिकट लेने से पहले तक क्षमता तक टिकट बिक चुके हैं, तो फिर रेलवे अधिकारी आपको ये टिकट देने से मना भी कर सकता है।
विज्ञापन
Indian Railways Rules for Platform Ticket check here
प्लेटफॉर्म टिकट का क्या नियम है? - फोटो : istock

जुर्माना जान लीजिए

  • कई लोग यात्रियों को छोड़ने ट्रेन तक चले जाते हैं और वो प्लेटफॉर्म टिकट भी नहीं लेते हैं। पर आप ऐसी गलती न करें, क्योंकि अगर चेकिंग स्टाफ आपको बिना टिकट पकड़ लेता है तो आप पर कम से कम 250 रुपये जुर्माना लग सकता है। इसके अलावा जिस प्लेटफॉर्म पर आपको पकड़ा, वहां से जा चुकी पिछली ट्रेन या उस प्लेटफॉर्म पर आ चुकी ट्रेन के किराए से दोगुना शुल्क भी आपसे लिया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed