फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   RBI Bans Paytm Payments Bank From Offering Service Know What Happen to Deposited Wallet Money

RBI: पेटीएम पेमेंट बैंक पर आरबीआई ने लगाई रोक, जानिए वॉलेट में जमा पैसों का अब क्या होगा?

Thu, 01 Feb 2024 12:18 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 01 Feb 2024 12:18 PM IST
सार

इस कार्रवाई के पीछे की बड़ी वजह यह बताई जा रही है कि बीते लंबे समय से पेटीएम बैंकिंग रेगुलेशन को लेकर अनियमितताएं बरत रहा था।

विज्ञापन
RBI Bans Paytm Payments Bank From Offering Service Know What Happen to Deposited Wallet Money
RBI Bans Paytm Payments Bank - फोटो : paytm

विस्तार

पेटीएम पेमेंट बैंक पर आरबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। भारती रिजर्व बैंक ने ग्राहक खाते, प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट्स, वॉलेट और फास्टैग में जमा या टॉप-अप स्वीकार करने पर रोक लगा दी है। इसके अलावा नए ग्राहकों को जोड़ने पर भी रोक लगा दी गई है। इस कार्रवाई के पीछे की बड़ी वजह यह बताई जा रही है कि बीते लंबे समय से पेटीएम बैंकिंग रेगुलेशन को लेकर अनियमितताएं बरत रहा था। इसी को देखते हुए आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट बैंक के ऊपर यह कार्रवाई की है। आरबीआई के मुताबिक 29 फरवरी के बाद कस्टमर अकाउंट या वॉलेट और फास्टैग जैसे प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट में डिपॉजिट एक्सेप्ट करने, क्रेडिट ट्रांजेक्शन या टॉप-अप की परमिशन देने से रोक दिया गया है। इस फैसले के बाद कई ग्राहक जो पेटीएम की सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं। वह सवाल कर रहे हैं कि क्या अब वह पेटीएम वॉलेट का इस्तेमाल कर पाएंगे?

विज्ञापन

आज इस खबर के माध्यम से आपको आपके इसी सवाल का जवाब देंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपके पेटीएम वॉलेट में जो पैसे हैं। उसका इस्तेमाल आप उसके खत्म होने तक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वॉलेट में जमा पैसों को निकालने और उसके इस्तेमाल को लेकर छूट दी गई है। गौर करने वाली बात है कि इसको लेकर किसी भी तरह की समय सीमा को अभी तक तय नहीं किया गया है। 

विज्ञापन

इसके अलावा आप वॉलेट में अब 29 फरवरी के बाद कोई पैसे नहीं डाल सकेंगे। वॉलेट में जो पैसे मौजूद हैं। उनका आप केवल इस्तेमाल कर सकते हैं।

IRCTC: सर्दियों में करिए खूबसूरत नेपाल की सैर, आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, इतना है किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed