IRCTC Tour Packages: अगर आप राजस्थान घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। आईआरसीटीसी के इस पैकेज के अंतर्गत आपको राजस्थान की खूबसूरत जगहों पर घूमने का मौका मिल रहा है। राजस्थान को राजाओं की भूमि के नाम से जाना जाता है। यहां आपको कई ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर देखने को मिलेंगे। इसी वजह से देश दुनिया से हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक यहां पर घूमने के लिए आते हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और पुष्कर घूमने का मौका मिल रहा है। ऐसे में अगर आप भी राजस्थान की यात्रा का लुत्फ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसके अंतर्गत आपको 5 रात और 6 दिनों तक यात्रा करने का मौका मिल रहा है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -
IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी करा रहा है फ्लाइट से राजस्थान की यात्रा, जानिए कितना आएगा खर्चा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 06 Sep 2022 03:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन