Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
IRCTC Tour Package Vaishno Devi 2026: Affordable Pilgrimage Check Price And Complete Booking Details
{"_id":"6978ac5f2118a176b305fe8a","slug":"irctc-tour-package-vaishno-devi-2026-affordable-pilgrimage-check-price-and-complete-booking-details-2026-01-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी जाने का सुनहरा मौका! IRCTC के इस टूर पैकेज में रहने खाने सबकी होगी व्यवस्था, सिर्फ इतना है किराया","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
वैष्णो देवी जाने का सुनहरा मौका! IRCTC के इस टूर पैकेज में रहने खाने सबकी होगी व्यवस्था, सिर्फ इतना है किराया
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 27 Jan 2026 06:28 PM IST
सार
Vaishno Devi Tour Package: माता वैष्णो देवी के दर्शन कराने के लिए आईआरसीटीसी एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज में यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए पर्याप्त इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : AdobeStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
IRCTC Vaishno Devi Yatra: माता वैष्णो देवी का मंदिर भारत के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में गिना जाता है। हर साला माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करने के लिए देश दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पर आते हैं। त्रिकुटा पर्वत पर स्थित माता वैष्णो देवी का मंदिर आस्था, विश्वास और भक्ति का केंद्र है। मान्यता है कि माता वैष्णो देवी अपने भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करती हैं। बदलते समय के साथ अब माता वैष्णो देवी की तीर्थ यात्रा पहले से ज्यादा सुविधाजनक और व्यवस्थित हो चुकी है। इससे श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के भक्ति और दर्शन का आनंद ले पाते हैं।
2 of 5
Vaishno Devi Tour Package
- फोटो : AdobeStock
इसी सिलसिले में आईआरसीटीसी ने माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए एक किफायती और सुविधाजनक टूर पैकेज पेश किया है। यह पैकेज खासतौर पर उन यात्रियों के लिए फायदेमंद है, जो कम बजट में माता वैष्णो देवी के दर्शन करना चाहते हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत दिल्ली से हो रही है।
आईआरसीटीसी का माता वैष्णो देवी टूर पैकेज कुल 3 रात और 4 दिन की अवधि का है। इसमें ट्रेन से यात्रा, स्थानीय जगह पर ले जाने और ले आने के लिए कैब, ठहरने के लिए होटल और भोजन की सुविधा को शामिल किया गया है। इस कारण यात्रियों को अलग-अलग बुकिंग या व्यवस्थाओं की चिंता नहीं करनी होगी।
IRCTC Vaishno Devi Tour Package 2026
- फोटो : AdobeStock
यह टूर पैकेज 1 फरवरी, 2026 से शुरू होगा। इस टूर का पैकेज कोड NDR01 है। आईआरसीटीसी का यह माता वैष्णो देवी टूर पैकेज उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो कम खर्च में सुरक्षित, व्यवस्थित और आरामदायक ढंग से तीर्थ यात्रा करना चाहते हैं।
अगर आप इस टूर पैकेज का किराया जानना चाहते हैं तो अकेले सफर करने पर आपको प्रति व्यक्ति 10,770 रुपये किराया देना है। अगर आप दो लोगों के साथ सफर कर रहे हैं तो आपका प्रति व्यक्ति किराया 8,100 रुपये है। इसके अलावा तीन लोगों के साथ सफर करने पर आपको प्रति व्यक्ति 6,990 रुपये किराये के रूप में देना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।