IRCTC Tour Package Shirdi Sai Baba Darshan: अगर आप शिरडी साई बाबा घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक खास मौका लेकर आया है। आईआरसीटीसी इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको शिरडी घूमने का मौका दे रहा है। हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु शिरडी के साई मंदिर का दर्शन करने के लिए जाते हैं। ये मंदिर साईं बाबा की समाधि के ऊपर बना है। शिरडी का साई मंदिर महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित है। मान्यता है कि 16 वर्ष की उम्र में साई बाबा यहां पर आए थे। इसके बाद उन्होंने अपना पूरा जीवन यहीं पर बिताया। इसी वजह से दुनिया भर में साई बाबा के भक्त यहां पर आना पसंद करते हैं। अगर आप भी शिरडी जाने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको बिना देर किए आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की बुकिंग करा लेनी चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते इसके बारे में विस्तार से -
IRCTC Tour Package: शिरडी साई बाबा के दर्शन कराने के लिए IRCTC लाया है शानदार टूर पैकेज, महज इतना है किराया
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 19 Jul 2022 04:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन