IRCTC Tatkal Train Ticket: भारतीय ट्रेन से कभी न कभी तो आपने सफर किया ही होगा? आप ट्रेन टिकट लेकर इसमें सफर कर सकते हैं। इसमें जनरल कोच से लेकर एसी क्लास तक की सुविधा होती है। आरामदायक सीट के अलावा खानपान की सुविधा और शौचालय की व्यवस्था भी ट्रेन के अंदर रहती है। वहीं, ट्रेन से सफर करने के लिए लोग ऑनलाइन ही टिकट बुक करवा लेते हैं, लेकिन अब भी कई लोग ऐसे हैं जो तत्काल ट्रेन टिकट के लिए ब्रोकर की मदद लेते हैं। इसमें पैसे भी ज्यादा देने पड़ते हैं, लेकिन आप चाहें तो आप घर बैठे ही और बिना अतिरिक्त पैसे दिए ही कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। तो चलिए इसका तरीका जानते हैं...
{"_id":"655098abfd9fb3711a0d909f","slug":"irctc-tatkal-train-ticket-booking-process-check-here-2023-11-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tatkal Train Ticket: बिना ब्रोकर के आप भी घर बैठे बुक कर सकते हैं कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट, यहां जानें तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Tatkal Train Ticket: बिना ब्रोकर के आप भी घर बैठे बुक कर सकते हैं कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट, यहां जानें तरीका
Sun, 12 Nov 2023 03:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sun, 12 Nov 2023 03:58 PM IST
विज्ञापन
तत्काल ट्रेन टिकट कैसे बुक कर सकते हैं?
- फोटो : istock
तत्काल ट्रेन टिकट कैसे बुक कर सकते हैं?
- फोटो : Istock
पहले जरूर कर लें ये एक काम:-
- आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट irctc.co.in पर जाएं और यहां पर लॉगिन करने के बाद 'माय अकाउंट' सेक्शन में जाकर 'माय प्रोफाइल' पर क्लिक करें
- फिर यहां पर 'एड/ मॉडिफाई लिस्ट' पर क्लिक करें और यात्रियों की जानकारी भरें
- इसके अलावा कौन सी ट्रेन, कौन सी बर्थ बुक करनी है ये जानकारी पहले ही तय करके रखें।
तत्काल ट्रेन टिकट कैसे बुक कर सकते हैं?
- फोटो : istock
अब बुक करें तत्काल ट्रेन टिकट:-
स्टेप 1
- तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आधिकारिक पोर्टल irctc.co.in/nget/train-search पर जाएं और यहां पर लॉगिन करें
- अगर आईडी-पासवर्ड नहीं है, तो रजिस्टर पर क्लिक करके ये बना लें और फिर लॉगिन करें
विज्ञापन
विज्ञापन
तत्काल ट्रेन टिकट कैसे बुक कर सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- अब स्टेशन और यात्रा की तारीख चुनें, साथ ही तत्काल का विकल्प भी चुन लें
- अब वो ट्रेन चुनें जिससे यात्रा करनी है और बर्थ पर क्लिक करें
- कितनी सीट चाहिए वो चुनें और फिर 'एड/ मॉडिफाई लिस्ट' में भरे हुए उन नामों पर क्लिक करें
विज्ञापन
तत्काल ट्रेन टिकट कैसे बुक कर सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इससे पैसेंजर के नाम नहीं भरने पड़ेंगे और इससे आपका काफी समय बचेगा, जिससे आपको कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट मिलने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है
- फिर आखिर में पेमेंट कर दें और आपका तत्काल टिकट बुक हो जाता है।