फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की खबर: हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय बरतें ये सावधानियां, वरना हो सकता है पछतावा

Sun, 12 Nov 2023 02:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 12 Nov 2023 02:17 PM IST
विज्ञापन
Health Insurance Tips: Keep these things in mind while taking health insurance
हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Istock

Buying Tips For Medical Insurance: अगर स्वस्थ रहना है, तो एक हेल्दी डाइट लेना बेहद जरूरी है और साथ ही व्यायाम करना भी जरूरी है। इससे आपका शरीर तंदुरुस्त रहता है और आपको कई बीमारियों से बचे रहने में भी मदद मिल सकती है। पर इस दौड़ती-भागती जिंदगी में कोई न कोई बीमारी व्यक्ति को घेर ही लेती है। जहां कम उम्र में कई लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाते हैं, तो वहीं उम्र बढ़ने के साथ ही कई लोग भी बीमार होने लगते हैं। ऐसे में लोग अस्पताल के खर्चे से बचने के लिए हेल्थ इंश्योरेंस करवाते हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि अगर आप भी मेडिकल इंश्योरेंस ले रहे हैं, तो इस दौरान कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी हैं। वरना बाद में आपको पछतावा हो सकता है। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Health Insurance Tips: Keep these things in mind while taking health insurance
हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : सोशल मीडिया

हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय बरतें ये सावधानियां:-

नंबर 1

  • आप हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय सभी प्लान की तुलना करना न भूलें। अलग-अलग प्लान द्वारा दी जा रही सुविधाएं और उनके प्लान की कीमत की तुलना करके आप कम बजट में एक अच्छा मेडिकल इंश्योरेंस ले सकते हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह पता किया जा सकता है।
Health Insurance Tips: Keep these things in mind while taking health insurance
हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Istock

नंबर 2

  • मेडिकल इंश्योरेंस लेने से पहले ये बात जान लें कि जितनी कम उम्र में ये लिया जाता है, उतना ही कवरेज भी ज्यादा मिलता है। अगर आप ज्यादा उम्र में इसे लेते हैं, तो आपको प्रीमियम ज्यादा देना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Health Insurance Tips: Keep these things in mind while taking health insurance
हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Istock

नंबर 3

  • हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते समय एक चीज ये सुनिश्चित कर लें कि अगर आपको कोई गंभीर बीमारी है, तो उसे न छुपाएं। कई लोग ऐसा करते हैं, पर ऐसा करने के कारण आपको आगे चलकर दिक्कत हो सकती है और आपका क्लेम रिजेक्ट तक हो सकता है।
विज्ञापन
Health Insurance Tips: Keep these things in mind while taking health insurance
हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Istock
नंबर 4
  • जब भी आप प्लान चुनें, तो पता करें आपके हेल्थ इंश्योरेंस में हेल्थ चेकअप की सुविधा है, ये भी पता करें कि हॉस्पिटलाइजेशन से पहले और बाद में कितना खर्च कवर किया जा रहा है। साथ ही ये जानना बिल्कुल न भूलें कि वेटिंग पीरियड कितना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed