फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: श्रीलंका में रामायण से जुड़े खास स्थानों पर घुमाने के लिए IRCTC लाया टूर पैकेज, जानिए कितना है किराया

Sun, 27 Aug 2023 02:30 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 27 Aug 2023 02:30 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Sri Lanka Tour Package From Lucknow 2023 Check Price And Fare Details Here
IRCTC Sri Lanka Tour Package 2023 - फोटो : Istock

IRCTC Sri Lanka Tour Package 2023: हिंदू पौराणिक ग्रंथों में श्रीलंका का एक विशेष महत्व है। मान्यता कहती है कि श्रीलंका को भगवान शिव ने बसाया था। हालांकि, विश्रवा ने भगवान शिव से लंकापुरी की मांग की थी। बाद में विश्रवा से लंकापुरी कुबेर को मिली। इसे बाद में रावण ने कुबेर से छीन लिया। इसके बाद रामायण से जुड़े कई जरूरी प्रसंग लंका में होते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको श्रीलंका में घूमने का मौका मिल रहा है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको श्रीलंका में कोलंबो, कैंडी, नेगोंबो, नुवारा एलिया घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में यात्रा करते समय आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -

IRCTC Sri Lanka Tour Package From Lucknow 2023 Check Price And Fare Details Here
IRCTC Sri Lanka Tour Package 2023 - फोटो : Istock

इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 6 रातों और 7 दिनों तक यात्रा करने का मौका मिल रहा है। आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको हवाई यात्रा करने का मौका भी मिल रहा है। इस पैकेज का नाम SRI LANKA - THE RAMAYANA SAGA है।

IRCTC Sri Lanka Tour Package From Lucknow 2023 Check Price And Fare Details Here
IRCTC Sri Lanka Tour Package 2023 - फोटो : Istock

इस टूर पैकेज की शुरूआत 21 सितंबर, 2023 को लखनऊ से हो रही है। इसके बाद आपको कोलंबो ले जाया जाएगा। इस पैकेज का कोड NL015 है।  इस पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Sri Lanka Tour Package From Lucknow 2023 Check Price And Fare Details Here
IRCTC Sri Lanka Tour Package 2023 - फोटो : Istock

टूर पैकेज के तहत यात्रा करते समय आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने लेकर रुकने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। 

विज्ञापन
IRCTC Sri Lanka Tour Package From Lucknow 2023 Check Price And Fare Details Here
IRCTC Sri Lanka Tour Package 2023 - फोटो : istock

अगर आप अकेले यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में प्रति व्यक्ति किराया 80,500 रुपये है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 65,400 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 63,600 रुपये है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed