फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Tour Package: सिर्फ इतने रुपये में कर आइए श्रीलंका में रामायण यात्रा, आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज

Wed, 29 Jan 2025 04:53 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 29 Jan 2025 04:53 PM IST
सार

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम SRI LANKA RAMAYANA YATRA WITH SHANKARI DEVI SHAKTHI PEETH EX HYDERABAD है। इसका पैकेज कोड SHO10 है।

विज्ञापन
IRCTC Sri Lanka Ramayana Yatra Tour Package Check Fare Price And Booking Details
IRCTC Sri Lanka Tour Package - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी आपको श्रीलंका में रामायण काल से जुड़े प्रमुख स्थानों पर घुमाने के लिए एक बेहद ही शानदार पैकेज लेकर आया है। रामायण हिंदुओं का एक पौराणिक धर्म ग्रंथ है। यह भगवान राम के जीवन पर आधारित है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार भगवान राम ने लंका में जाकर रावण का वध किया था। वर्तमान समय में लंका को श्रीलंका के नाम से जाना जाता है। इस कारण श्रीलंका में आज भी रामायण काल से जुड़ी ऐसी कई जगहें, जहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं।



इसके अलावा श्रीलंका में शंकरी देवी शक्ति पीठ भी है। यह राजधानी कोलंबो से 250 किलो मीटर दूर त्रिकोण माली नाम की एक जगह पर पहाड़ के ऊपर स्थित है। अगर आप भगवान राम से जुडे इन प्रमुख स्थानों के दर्शन करना चाहते हैं तो आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Trending Videos
IRCTC Sri Lanka Ramayana Yatra Tour Package Check Fare Price And Booking Details
IRCTC Sri Lanka Tour Package - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम SRI LANKA RAMAYANA YATRA WITH SHANKARI DEVI SHAKTHI PEETH EX HYDERABAD है। इसका पैकेज कोड SHO10 है। पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 5 रातों और 6 दिनों तक घुमाया जाएगा। 

IRCTC Sri Lanka Ramayana Yatra Tour Package Check Fare Price And Booking Details
IRCTC Sri Lanka Tour Package - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपकी यात्रा फ्लाइट से कराई जाएगी। वहीं दूसरी जगहों पर घुमाने के लिए बस की व्यवस्था भी की जाएगी। इस पैकेज की शुरुआत 17 फरवरी, 2025 को हैदराबाद से हो रही है। पैकेज के तहत आपको कोलंबो / दांबुला / कैंडी / नुवारा एलिया में घुमाया जाएगा। 

IRCTC Tour Package: वैलेंटाइन डे पर घूम आइए गोवा, सिर्फ इतना है किराया, मिल रही शानदार सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Sri Lanka Ramayana Yatra Tour Package Check Fare Price And Booking Details
IRCTC Sri Lanka Tour Package - फोटो : AdobeStock

इस टूर पैकेज में आपको गाइड और इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है। वहीं यात्रा करते समय आईआरसीटीसी आपके ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की व्यवस्था करेगा। इसके अलावा ठहरने के लिए होटल का इंतजाम भी आईआरसीटीसी द्वारा किया जाएगा। 

विज्ञापन
IRCTC Sri Lanka Ramayana Yatra Tour Package Check Fare Price And Booking Details
IRCTC Sri Lanka Tour Package - फोटो : AdobeStock

वहीं बात किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं, ऐसे में आपको  82, 775 रुपये किराये के रूप में देने हैं। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 67, 850 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति 66, 895 रुपये किराया देना है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed